6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भैंस से टकराने पर बाइक चालक की मौत

एक गंभीर
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 27, 2018

patrika

भैंस से टकराने पर बाइक चालक की मौत

नवसारी. गणदेवी मार्ग पर जमालपोर गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार स्पोट्र्स बाइक भैंस से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गौरव राठोड की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त सुनील परमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बाइक के सामने सडक़ पर अचानक भैंस आने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास जमा हुए लोगों ने घायल सुनील परमार को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन उसे सूरत रेफर करने की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची ग्रामीण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए नवसारी सिविल अस्पताल भेज दिया था।

तीन माह में पांच की मौत

इस मार्ग पर कई महीने से शाम को धूम स्टाइल में स्पोट्र्स बाइक चालकों से ग्रामीणों में भी डर का माहौल रहता है। पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की गई है। इस मार्ग पर तीन महीने में इस तरह की दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके कारण ग्राम पंचायत के सरपंच साजन भरवाड ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर की मांग संबंधित अधिकारी व विधायक से की है, लेकिन अभी तक ब्रेकर नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर बनने से दुर्घटना में कमी होगी।

कार ने मारी रिक्शा और मोपेड को टक्कर

बिलीमोरा गणदेवी मुख्य मार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने रिक्शा और मोपेड को टक्कर मार दी जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। बताया गया है कि देवसर गांव के पास रिक्शा को ओवरटेक करने के प्रयास में कार ने सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होने के बाद रिक्शा से भी टकरा गई। जिसमें मोपेड सवार वलोटी निवासी अशोक रमेश हलपति और हितेश राजू हलपति सडक़ पर गिरने से घायल हो गए। जबकि रिक्शा चालक महंमद यासीन भी घायल हो गया। रिक्शा में बैठे तीन यात्री भी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचा। कार चालक घटना के बाद फरार हो गया। बिलीमोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।