4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की सख्ती, समय की पाबंदी

नवरात्र महोत्सव
2 min read
Google source verification
patrika

पुलिस की सख्ती, समय की पाबंदी

सिलवासा. नवरात्र महोत्सव में समय की पाबंदी पर पुलिस की सख्ती से खेलैयों के लिए मुश्किल बनी हुई है। नवरात्र महोत्सव में रात 11 बजते ही पुलिस के वाहन आयोजन स्थलों की ओर मंडराने लगते है, जिससे खेलैयों का उत्साह जमने से पहले ही शांत हो जाता है।
शहर के गली-गली एवं सोसायटियों में नवरात्र महोत्सव के आयोजन जारी है। आयोजन स्थलों पर रात दस बजे से गरबा का रंग जमना शुरू होता है और 11 बजते-बजते पुलिस की सख्ती खेलैयों को झेलनी पड़ जाती है। एसपी शरद भास्कर दराड़े ने नवरात्र महोत्सव के दौरान सभी थाने व आउट पोस्ट पर कानून एवं नियम पालन के सख्ती से आदेश दिए हैं। नवरात्र माहेत्सव के आयोजकों को रात 11 बजे बाद ध्वनि प्रसारण यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। शहर के सभी क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। गांवों में भी कानून पालन में पुलिस सख्त बनी हुई है। बीती रात 11 बजते ही पुलिस ने गरबा स्थलों पर जहां डीजे व अन्य साउंड सिस्टम चलते थे, वहां पहुंचकर ध्वनि प्रसारण यंत्रों को बंद कराया। आवासीय कॉलोनियां व सोसायटियों में 11 बजे बाद ध्वनि प्रसारण यंत्र के उपयोग की मनाही है। बीती रात पुलिस ने रात 11 बजे आमली मंदिर फलिया, तिरूपति बालाजी विस्तार की सोसायटियों में साउंड सिस्टम बंद कराया। सार्वजनिक महोत्सव आमली सरस्वती, गायत्री मैदान, बस्ता फलिया, सुन्दरवन, टोकरखाड़ा में भी ध्वनी प्रसारण यंत्र रात 11 बजे बंद करा दिए गए। इसके बाद खेलैयों ने बिना साउंड सिस्टम के डांडिया खेले।

नवरात्र में जमा गरबा-डांडिया का रंग


दमण. दमण में शारदीय नवरात्र महोत्सव की धूम मची हुई है। शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाके में गरबा-डांडिया के आयोजनों की भरमार है। शहर के दिलीपनगर, सर्वोदय सोसायटी, भैंसलोर, आदर्शनगर, दुनेठा में भानुशाली समाज के लोगों की ओर से सामूहिक गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरुआत माता की पूजा-आरती से की गई और बाद में गरबा व डांडिया के आयोजन किए गए। डीडीए के नवरात्र महोत्सव में गरबा के रंग घुले हुए है वहीं, सर्वोदय सोसायटी में बेहतर गरबा नृत्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त भी शहरभर में तैनात किया गया है।