4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG : पुलिस भी चौंकी जब मोबाइल चोरों के पास मिली नोट गिनने की मशीन !

surat news : - चोरी के मोबाइल खरीदने वाले समेत सात को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा- १३१ मोबाइल व ११.३७ लाख नकद समेत २६.१२ लाख का सामान जब्त - Police also shocked when note counting machine found with mobile thieves! - Seven, including the stolen mobile buyer, were arrested by the crime branch- Mobile and seized goods worth 11.12 million including 11.31 lakh cash
2 min read
Google source verification
OMG : पुलिस भी चौंकी जब मोबाइल चोरों के पास मिली नोट गिनने की मशीन !

OMG : पुलिस भी चौंकी जब मोबाइल चोरों के पास मिली नोट गिनने की मशीन !

सूरत. पिछले कुछ समय से शहर की सडक़ों पर मोबाइल चोरों का दहशत झेल रहे सूरतियों के लिए रविवार को कुछ राहत देने की वाली खबर आई है। क्राइम ब्रांच ने राहगिरों के मोबाइल चुरा कर उन्हें बेचने वाले बड़े रैकेट को भेद कर सात जनों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से 131 मोबाइल फोन व नकदी समेत 26 लाख 12 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक येे गिरोह ऑटो रिक्शा में पैसेन्जरों को बिठा कर उनके मोबाइल फोन व नकदी चुराता था। हाफिज उर्फ बाबा ऑटो रिक्शा चालक है। वह रिक्शा चलाता था और शेष अजहर, जमूरा, कल्लू, इप्पू व लंगड़ा ऑटो रिक्शा में बैठ जाते थे। फिर वे किसी एक पैसेन्जर को रिक्शा में बिठाते थे। पिछली सीट पर बैठने में दिक्कत हो रही होने के बहाने उसके साथ धक्का-मुक्की करते थे। इस दौरान उनमें से एक पैसेन्जर की जेब से मोबाइल फोन पार कर देता था। काम हो जाने के बाद वे बिना किराया लिए ही पैसेन्जर को आधे रास्ते में उतार कर फरार हो जाते थे। चुराए गए मोबाइल वे औने पौने दामों में तुंरत जुनैद को बेच देते थे। उनके बारे में क्राइम ब्रांच को सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने उन्हेें धर दबोचा। उनके कब्जे से ऑटो रिक्शा हुई।

जुनैद के यहां मिली नोट गिनने की मशीन


पुलिस उप निरीक्षक तेजस गढ़वी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जुनैद के घर पर छापा मारा। उसके यहां मोबाइल, आइपेड, नकदी व नोट गिनने की मशीन बरामद हुई। वह बाइकर्स व ऑटो रिक्शा गिरोहों से मोबाइल खरीदता था। कुछ युवकों को उसने मोबाइल स्नेचिंग के लिए तैयार भी किया था। पुलिस को उससे जुड़े तीन-चार लोगों की जानकारी मिली है। जिनकी खोजबिन चल रही है। जुनैद पूर्व में भागातलाव स्थित जनता मार्केट में मोबाइल की दुकान चलाता था। लेकिन बाद में उसने चोरी के मोबाइल खरीदना बेचना शुरू कर दिया था।


बोटाद में बेचता था मोबाइल


गढ़वी ने बताया कि मास्टर माइंड जुनैद बोटाद के मोहम्मद कासिम उर्फ ममु के संपर्क में था। जब उसके पास 50-100 मोबाइल जमा हो जाते थे वह उन्हें ममु के पास बोटाद भेज देता था। सूत्रों का कहना है कि ममु के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े है। वह इन चोरी के मोबाइल फोन के आइईएमआई नम्बर बदल कर भारत में ही नहीं विदेशों में भी बेच देता था। जिसकी वजह से फिर फोन ट्रेस नहीं हो पाते थे। पुलिस की एक टीम ममु की खोज में जुट गई है।


इनको पकड़ा


डिंडोली भेस्तान आवास निवासी अजरुद्दीन शेख उर्फ अजहर, सादिक शेख उर्फ जमूरा, कलीम शेख उर्फ कल्लू, हाफीज खान उर्फ बाबा, इरफान मंसूरी उर्फ इप्पु, इमरान मंसूरी उर्फ लंगड़ा व भागा तलाव सिंधीवाड मदीना अपार्टमेंट निवासी जुनैद कापडिया उर्फ खारक को गिरफ्तार किया है।


ये मिला आरोपियों के पास


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अलग अलग ब्रांड के 131 मोबाइल फोन, एक आइपैड, एक ऑटो रिक्शा, एक करेंसी नोट गिनने की मशीन व 11 लाख 37 हजार रुपए नकद बरामद हुए है।


16 मामले कबूले, और भेद खुलने की उम्मीद


पकड़े गए छह आरोपियों ने शहर के पांच थानाक्षेत्रों में चोरी, लूट के सोलह मामलों में लिप्तता कबूल की है। इनमें खटोदरा में 9, उमरा में 4 व उधना, सलाबतपुरा तथा रांदेर में एक एक घटना कबूल की है। उनसे पूछताछ में और भी कई घटनाओं के भेद खुलने की उम्मीद है।