6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनपा ने गठित की जांच समिति

वेसू कैनाल रोड पर स्लैब ढहने का मामला
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 25, 2018

patrika

मनपा ने गठित की जांच समिति

सूरत. सूरत के वेसू कैनाल रोड पर गुरुवार सुबह कैनाल ब्यूटीफिकेशन के काम के दौरान भारी-भरकम स्लैब भरभरा कर ढहने के मामले मेें मनपा प्रशासन ने जांच समिति गठित की है। साथ ही ठेकेदार और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी को नोटिस जारी किया है। हादसे में ढाई साल की एक बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। सूरत महानगर पालिका के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के दौरान पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं और कई श्रमिकों को जान गवानी पड़ी है।

महानगर पालिका प्रशासन ने वेसू कैनाल रोड के ब्यूटीफिकेशन का ठेका रणजीत कन्ट्रक्शन को दिया है। जी.डी.गोएन्का स्कूल के पास ब्यूटीफिकेशन के तहत एंट्री गेट बनाया जा रहा था। गुरुवार को श्रमिक स्लैब पर खड़े होकर जब काम कर रहे थे, स्लैब अचानक धराशायी हो गया। हादसे में एक बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मनपा का प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया था।

शुक्रवार को मनपा प्रशासन ने दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच सौंपी है। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे की वजह पता चलेगी। इस बीच मनपा ने ठेकेदार व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मनपा प्रशासन ने पुलिस में भी इस मामले में शिकायत की है।

किसी और को दिया ठेका

वेसू कैनाल ब्यूटीफिकेशन का काम मनपा ने ब्यूटीफिकेशन का ठेका रणजीत बिल्डकॉन को सौंपा था। बताया जा रहा है रणजीत बिल्डकॉन ने किसी ओर एजेंसी को इसका ठेका दे दिया था।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

सूरत महानगर पालिका के विभिन्न प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान पहले भी हादसे हो चुके हैं और श्रमिकों को जान गवानी पड़ी है। मजूरा गेट ब्रिज का स्पान गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। अठवा लाइंस ब्रिज हादसे में 10 से अधिक श्रमिकों की मौत हुई थी, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए थे। इसके अलावा अमरोली ब्रिज के निर्माण के वक्त भी स्पान गिरने से एक श्रमिक की मौत हुई थी।