
अचानक आई तूफानी बरसात, दीवार गिरने से बालक की मौत
वलसाड. धरमपुर तहसील के कोसबाड़ी गांव में मंगलवार रात हुई तूफानी बरसात में एक मकान गिरने से दबकर बालक की मौत हो गई। जबकि कई घरों के पतरे उड़ गए और पेड़ भी उखड़ गए।
धरमपुर से करीब 40 किमी दूर स्थित कोसबाड़ी गांव में रात को तूफान के साथ भारी बरसात शुरू होने से गांव में कई पेड़ गिर गए। कई घरों के पतरे उड़कर दूर जा गिरे। इस बीच मूलगांव फलिया में रहने वाले सुरेश पांडू के घर का पतरा भी तूफान में उड़ गया और दीवार गिर गई। इस दौरान घर में खेल रहे दो बच्चे बाहर भागे, लेकिन तीन साल का आयुष दीवार के नीचे दब गया। किसी तरह लोगों ने उसे मलबे से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर सरपंच और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। दीवार गिरने से सुरेश पांडू की पत्नी भी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में पहुंचाया गया। बताया गया है कि दूसरे दिन बुधवार को इस घटना की जानकारी या पीडि़त परिवार को सांत्वना देने कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने नाराजगी दिखाई। बरसात के कारण कई गांव में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बुधवार को भी वलसाड, पारडी और धरमपुर में कुछ देेर बरसात हुई और हवा भी तेज रफ्तार से चल रही थी।
राबड़ा गांव में तेन्दुआ दिखाई देने पर रखा पिंजरा
वलसाड. रावड़ा गांव में मंगलवार रात तेन्दुआ दिखाई दिया। इससे भयभीत गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी तो विभाग ने गांव में ङ्क्षपजरा रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव के पटेल फलिया में तेन्दुआ दिखाई दिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने जांच की तो सामने आया कि तेन्दुआ वाड़ी में घुसा था और किसी जानवर को शिकार भी बनाया था। उसे पकडऩे के लिए विभाग ने वाड़ी में ङ्क्षपजरा रखवा दिया है और लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
24 घंटे बाद मिला युवती का शव
वलसाड. ओखा-बांद्रा ट्रेन से औरंगा नदी में गिरने वाली युवती का शव 24 घंटे बाद दमकलकर्मियों ने खोज निकाला। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार ओखा से बांद्रा जा रही ट्रेन मे यात्रा कर रही युवती गत दिनों शाम छह बजे औरंगा नदी के रेलवे ब्रिज से नदी में गिर गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम पुल पर पहुंची और नदी में युवती की तलाश शुरू की थी। काफी प्रयास के बाद भी कामयाबी नहीं मिलने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया था। बाद में दूसरे दिन भी खोज शुरू हुई तो कोसंबा गांव के पास नदी किनारे युवती का शव मिला। अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की जांच शुरू की है।
Published on:
3 Oct 2018, 11:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.