रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर प्रेम और विश्वास का धागा यानी राखी बांधती है। हर साल की तरह ही इस साल भी भाई के हाथों में चमचमाती राखियां देखने को मिलेगी। बहनों को आकर्षित करने के लिए व्यापारियों ने तरह-तरह की राखी बाजार में उतारी है। खासकर बच्चों को लुभाने के लिए सुपर हीरो और कार्टून कैरेक्टर की नई डिजाइन वाली राखी आज भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।