6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालिका के पूर्व अध्यक्ष को किया तड़ीपार

राजू पटेल ने लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Oct 18, 2018

patrika

पालिका के पूर्व अध्यक्ष को किया तड़ीपार


वलसाड. वलसाड नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में पार्षद राजू पटेल ( मरचा) को जिला कोर्ट ने दो साल के लिए तड़ीपार करने का आदेश दिया है। इसके बाद मंगलवार रात एलसीबी ने घर से हिरासत में लेने के बाद उन्हें जिले से बाहर भेज दिया।
सब्जी मंडी में व्यापारी और 15 साल से पार्षद राजू पटेल नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गत दिनों डिस्ट्रीक्ट मजिस्ट्रेट ने दो साल के लिए राजू पटेल को तड़ीपार करने का आदेश दिया था। इसमें उन्हें वलसाड जिले के अलावा नवसारी, डांग, दानह और दमण से बाहर रखने की सूचना दी गई है। इस बीच इस विस्तार में दिखाई देने पर पुलिस राजू पटेल को गिरफ्तार कर 141 के तहत कार्रवाई कर सकती है। एलसीबी पीएसआई चौहान ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर राजू पटेल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। दूसरी तरफ राजू पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज कराए हैं। कई में तो बेकसूर निकलने पर निपटारा भी हो गया है। जो एक दो मामले हैं, वह पांच साल पहले के हैं। कुछ समय पहले भी पटेल को तड़ीपार का आदेश दिया जा चुका है।

पेपर मिलों पर प्रदूषण फैलाने का आरोप
वापी. कपराड़ा विधायक जीतू चौधरी ने राज्य के पर्यावरण मंत्री जयद्रथ सिंह परमार से वापी की पेपर मिलों के खिलाफ प्रदूषण फैलाने की शिकायत की है। अपनी शिकायत में विधायक जीतू चौधरी ने कहा है कि पेपरमिल से निकलने वाले केमिकल कोटेड प्लास्टिक वेस्ट अस्थाई तौर पर संग्रह कर उनके स्थाई निस्तारण की शर्त पर वेस्ट संग्रह की मंजूरी दी गई थी। कई वर्ष बाद भी वेस्ट का ढेर कई जगहों पर उसी तरह पड़ा है। जो हवाओं के साथ उडक़र आसपास के गांव में पहुंच रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया है कि इस तरह की कई शिकायतें उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से मिल रही हैं।


विधायक ने पर्यावरण मंत्री से की शिकायत
पर्यावरण मंत्री से की गई शिकायत में जीतू चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी के अनुसार पेपरमिलों ने वेस्ट के स्थाई निस्तारण पर कोई ठोस काम नहीं किया है। साथ ही यह वेस्ट कई गांवों के खेतों में भी डंप किया जा रहा है। विधायक जीतू चौधरी ने इस मामले में जीपीसीबी के अधिकारियों पर कंपनी वालों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि कंपनी वालों की हरकतों पर कार्रवाई करने के बजाय उसे अनदेखा किया जा रहा है। शिकायत की प्रति जीपीसीबी चेयरमैन डॉ. राजीव गुप्ता और मेम्बर सेक्रेटरी केसी मिस्त्री को भी भेजी गई है। जिसमें इस शिकायत पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।