5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेम्पो में बैठकर काम पर जा रहे थे मजदूर, पलट गया

23 घायल नवसारी सिविल अस्पताल में भर्ती
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Oct 20, 2018

patrika

टेम्पो में बैठकर काम पर जा रहे थे मजदूर, पलट गया


नवसारी. नवसारी के सातेम-खसुपा मार्ग पर सरपोर पारड़ी गांव समीप शुक्रवार सुबह 22 मजदूरों से भरा टेम्पो पलट गया। हादसे के बाद सभी घायलों को नवसारी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
नवसारी के पूर्व पट्टी के घड़ोई, महुडी, सातेम और सरपोर पारडी गांव के 22 मजदूर सूरत के सचीन स्थित होजीवाला इंडस्ट्रीयल पार्क में नौकरी करने जाते हैं। वे शुक्रवार सुबह टेम्पो में सूरत जा रहे थे। इसी दौरान सरपोर पारड़ी गांव से आगे के मोड़ पर टेम्पो पलट गया। हादसे में उसमें सवार सभी मजदूर और चालक गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें ग्रामीणों एवं अन्य चालकों ने 108 एम्बुलेंस एवं अन्य वाहन से नवसारी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां दो जनों के पैर में फ्रेक्चर पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर दुर्घटना का कारण जाना। ग्राम्य पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

कार की टक्कर से एक की मौत
चिखली के होन्ड गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कार ने साइकिल पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। होन्ड गांव के आथमणा फलिया निवासी प्रमोद उर्फ भीखा देसाई रात में साइकिल से घर लौट रहा था। उस दौरान सडक़ पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रमोद के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। मृतक के भांजे की शिकायत पर चिखली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

सूरत की महिला के साथ बलात्कार का प्रयास
वापी. गत दिनों वापी आई सूरत निवासी 38 वर्षीय एक महिला के साथ रात करीब साढ़े 12 बजे तीन जनों ने बलात्कार का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर महिला का मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट लूटकर तीनों फरार हो गए। जीआइडीसी पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार घटना चार दिन पुरानी है। 15 अक्टूबर को मूलत: मिजोरम की यह महिला सूरत में रहती है। वह अपनी मित्र को सूरत एयरपोट छोडऩे जा रही थी। इस दौरान वापी पहुंचने पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह सूरत लौटने के लिए वापी उतर गई। महिला सर्विस रोड पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान तीन शख्स वहां पहुंचे और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के प्रतिकार करने और रास्ते पर किसी वाहन को आता देखकर तीनों वहां से फरार हो गए, लेकिन तीनों ने महिला का मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया। बताया गया है कि किसी तरह महिला पुलिस के संपर्क में आई और पुलिस ने उसे ट्रेन से सूरत भेजा। बाद में महिला गुरुवार को वापी आई और जीआइडीसी थाने में इस घटना की शिकायत की। सूत्रों के अनुसार घटना को रिक्शा वालों द्वारा अंजाम देने की कोशिश की गई थी। इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग वैन को आता देखकर रिक्शा चालक वहां से भाग निकले थे। इतने दिन तक पुलिस ने भी घटना को सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन जब इस घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाह उडऩे लगी तो पुलिस नेे महिला की शिकायत पर मामला तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी दी।