4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनके लिए बाएं हाथ का खेल था कार चुराना

पुलिस ने चार कार चोरों को किया गिरफ्तारवापी और सूरत से कार चोरी की नौ वारदातों का खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sunil Mishra

•

Updated: 3 Mar 2018, 6:10 PM IST

patrika photo


वापी. एलसीबी ने कार चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ा, उस दौरान आरोपी एक अपार्टमेन्ट से कार चुराने की योजना बना रहे थे। चारों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में वापी और सूरत से नौ कारों की चोरी कबूली हैं। चारों आरोपियों को सात मार्च तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने पत्रकारों को बताया कि एलसीबी पीआई डीटी गामित और पीएसआई जेएन गोस्वामी पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान मुखबिर से नानापोंढा रोड स्थित करवड़ नहर पर पर एक कार में पांच लोगों की शंकास्पद गतिविधियों के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे मनोज कुमार राजेन्द्र गुप्ता (32) निवासी डोङ्क्षबवली मुंबई, मोहम्मद फैज अकबर (43) निवासी नालासोपारा वेस्ट, पालघर महाराष्ट्र, कासिम मैनुद्दीन मेवात (30) निवासी होटल सहयोग के पास भिलाड़, ताज मोहम्मद असगर अली (32) निवासी भिलाड़ को पकड़ लिया। इस दौरान इनका एक साथी राजू निवासी सिलवासा वहां से फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपी 8 दिन के रिमांड पर
आरोपियों ने वापी से दो कारों के अलावा सूरत के खटोदरा से दो, पूणा क्षेत्र से 1, कतारगाम से एक, अडाजन से दो समेत कुल नौ कारें चुराने की बात कबूली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एलसीबी ने 8 दिन का रिमांड लिया है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता 12वीं तक शिक्षित है और इससे पूर्व भी मुंबई पुलिस द्वारा चोरी के अपराध में गिरफ्तार हो चुका है। जबकि अन्य आरोपी मोहम्मद फैज अकबर भी वाहन चोरी एवं अवैध हथियार के केस में जेल जा चुका है। इस गिरोह का सबसे शातिर आरोपी कासिम मैनुद्दीन मेवात मूलत: मेरठ का निवासी है। आठवीं तक पढ़ा यह आरोपी गाडिय़ों में वायरिंग का काम कर चुका है और गाडिय़ों के स्टेयरिंग लॉक खोलने से लेकर इलेक्ट्रानिक डिवाइस के माध्यम से कार चुराने में मुख्य भूमिका निभाता था।

चाकू, डंडे, स्पेयर पाट्र्स सहित तमाम सामान जब्त


पुलिस ने कार से चाकू, कोयता, डंडे, प्लास्टिक डोरी, सेलो टेप के अलावा कार के स्पेयर पाट्र्स ईसीएम, बीसीएम, लोकसेट (चाभी सेट), ड्रिल, पाना, स्क्रू ड्राईवर, वायर कटर समेत अन्य सामान जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके फरार साथी राजू ने एक अपार्टमेन्ट में खड़ी कार को चुराने के लिए बुलाया था।

डिवाइस की मदद से चुराते थे कार
एसपी ने बताया कि आरोपी कार चुराने में माहिर हैं। आरोपी मारुति और हुंडई कंपनी की कार चोरी करना ज्यदा पसंद करते थे। इन दोनों कंपनियों की कार के ईसीएम (इंजन कंट्रोल मोड्युलर) और बीसीएम (बॉडी कंट्रोल मोड्यूलर), लोक सेट (चाभी सेट) की प्रोग्रामर जैसी किट की तकनीक के उपयोग से आसानी से चोरी करते थे। बताया गया है कि आरोपी ऐसी जगह से कार चुराना ज्यादा पसंद करते थे जहां एक ही वाचमैन रहता था या कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहता था। आरोपी पहले कार का शीशा तोड़कर कार मे बैठते और डिवाइस और ड्रीलर की मदद से स्टेयरिंग लॉक तोड़कर कार को चुराते थे। इसका डेमो भी पुलिस ने दिखाया। एसपी सुनील जोशी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में यह पता चला है कि जो कार आरोपी नहीं बेच पाते थे उनके स्पेयर पाट्र्स ही खोलकर बेच देते थे। आरोपियों से कार या उसका सामान खरीदने वालों के कुछ नाम पुलिस को मिले हैं और उन्हें पकडऩे का प्रयास भी शुरू कर दिया गया है। एसपी के अनुसार अभी कई अन्य चोरियों के भेद भी खुल सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात