6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को आमजन ने दी श्रद्धांजलि

कामरेज में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजनअटल का अस्थि कलश लेकर कामरेज पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
2 min read
Google source verification
patrika

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को आमजन ने दी श्रद्धांजलि

बारडोली. जिले के कामरेज में जिला भाजपा की ओर से शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी वाजपेयी का अस्थिकलश लेकर कामरेज पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में आमजन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश सूरत जिले से गुजरती तापी नदी में विसर्जित करने का प्रदेश भाजपा ने तय किया था। इसको लेकर शनिवार को जिला भाजपा की ओर से कामरेज तालुका पंचायत के प्रांगण मे सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वाजपेयी का अस्थि कलश लाया गया।


इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी, प्रदेश भाजपा महामंत्री भरतसिंह परमार, जिला भाजपा प्रमुख दिलीपसिंह राठौड़, वन एवं आदिजाति विकास मंत्री गणपत वसावा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ईश्वर परमार, सूरत जिला भाजपा प्रभारी एवं नवसारी सांसद सी.आर. पाटील, साधु-संत तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने अस्थि कलश का पूजा-अर्चना कर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।



श्रद्धा के साथ अटलजी की अस्थियां तापी में विसर्जित


सूरत. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी की अस्थियों को शनिवार को जहांगीरपुरा कुरुक्षेत्र श्मशान भूमि से तापी नदी में विसर्जित किया गया। इससे पहले निकली अस्थि कलश यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।


अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के बाद भाजपा ने उनकी अस्थियों को देश की 100 नदियों में विसर्जित करने का निर्णय किया था। शनिवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी और महामंत्री भरतसिंह परमार अस्थि कलश लेकर कामरेज चार रास्ता पहुंचे। यहां सूरत जिला भाजपा महामंत्री संदीप देसाई की अगुवाई में अस्थि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद वाघाणी अस्थि कलश लेकर सूरत पहुंचे। वराछा के हीराबाग सर्किल से वाघाणी की अगुवाई में अस्थि कलश यात्रा शुरू हुई।

इसमें स्थानीय भाजपा नेता, विधायक, सांसद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। दोपहर एक बजे शुरू हुई यात्रा सूरत स्टेशन, भागल चार रास्ता, चौक बाजार, पालनपुर पाटिया गणेश मंदिर होकर दोपहर तीन बजे जहांगीरपुरा कुरुक्षेत्र श्मशान घाट पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ अस्थि कलश का तापी नदी में विसर्जन किया गया।

कांग्रेस के इशारे पर राज्य की शांति बाधित करने का प्रयास
श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी ने नाम लिए बिना हार्दिक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर कुछ लोग प्रदेश की शांति को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।


वाघाणी ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के हार्दिक पटेल के अनशन के बारे में कहा कि कुछ तत्व कांग्रेस के एजेंडा पर काम कर रहा है। कुछ लोग समाज को गुमराह कर गुजरात को बदनाम करने में जुटे हैं। यह पूरा कार्यक्रम कांग्रेस के एजेंडा के तहत हो रहा है। पूर्व में भी ऐसे एजेंडा पर काम कर रही कांग्रेस को सफलता नहीं मिली थी। इस बार फिर से कुछ लोगों को आगे कर गुजरात की शांति व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है।