
Ukai dam water level up two feet more
बारडोली।महाराष्ट्र के हथनूर डेम से मंगलवार से छोड़े जा रहे पानी से पिछले 24 घंटे में उकाई बांध के जलस्तर में पौने दो फीट की बढ़ोत्तरी हुई। डेम के जलस्तर में धीमी गति से हो रही बढ़ोत्तरी से किसानों में एक नई आशा का संचार हुआ है। महाराष्ट्र के हथनूर बांध के ऊपरी क्षेत्र में बारिश कम होने से बांध में पानी की आवक कम हो गई। जिसके कारण मंगलवार को खोले गए 32 दरवाजे में से 10 दरवाजे बंद कर दिए गए है। वहीं 20 दरवाजे पूरे खुले हुए हैं। हाल में उकाई डेम का जलस्तर 307.63 फीट पर पहुंचा है, जो गुरुवार तक 308 फीट के आंकड़े को पार करने की संभावना है।
जिले में बुधवार को बारिश ने विराम लिया। हल्की बारिश को छोड़ कहीं से भी तेज बारिश के समाचार नहीं है। सिर्फ बारडोली में 10 मिमी बारिश हुई, जबकि अन्य तहसीलों में 3 से 7 मिमी बारिश दर्ज हुई। उधर, मांडवी तहसील के लाखी डेम का जलस्तर बढऩे से मंगलवार को निचले क्षेत्र के कलमकुवा, बेडधा, भातखाई और सरकुई गांव को अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार को पानी की आवक कम होते ही प्रशासन ने राहत का दम लिया।
दूसरी ओर जिस पर किसान सहित पूरे दक्षिण गुजरात के लोगों की नजर उकाई बांध पर है। उकाई डेम के जलस्तर में पिछले 24 घंटो में पौने दो फीट की बढ़ोत्तरी हुई। मंगलवार शाम 6 बजे डेम का जलस्तर 305.88 फीट था जो बुधवार शाम 6 बजे 307.63 फीट पर पहुंची। महाराष्ट्र के हथनूर डेम के ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण मंगलवार को 32 दरवाजे खोल कर 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जो उकाई डेम के जलस्तर को बढ़ाने में बड़ा योगदान रहा। वहीं, बुधवार को बारिश का जोर कम होने से हथनूर डेम के 12 दरवाजे बंद कर दिए गए। फिलहाल 20 दरवाजे पूर्ण रूप से खुले है जिसमें से 78 हजार 151 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
अभी भी डेम का जलस्तर काफी कम होने से दक्षिण गुजरात के किसान ऊपरी क्षेत्र में ज्यादा बारिश हो इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
पांच साल बाद लाखी डेम हुआ ओवरफ्लो
मांडवी तहसील से गुजरती ढांकनी खाड़ी पर स्थित लाखी डेम 10 सेमी ऊपर से पानी बह रहा है। वर्ष 2013 के बाद पहली बार लाखी डेम ओवरफ्लो होने से किसानों में हर्ष है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण लाखी डेम में पानी की आवक बढ़ी थी। उधर, मांडवी तहसील के लाखी डेम का जलस्तर बढऩे से मंगलवार को निचले क्षेत्र के कलमकुवा, बेडधा, भातखाई और सरकुई गांव को अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार को पानी की आवक कम होते ही प्रशासन ने राहत का दम लिया।
मंगलवार शाम को लाखी डेम का जलस्तर 73.50 मीटर था। डेम की ऊंचाई 74.10 मीटर है। बुधवार को डेम का जलस्तर बढक़र 74.20 मीटर होने से बांध के ऊपर से पानी बहने लगा। उधर, वेर नदी पर स्थित गोड़धा डेम ओवरफ्लो हो गया तो काकरापार बांध का जलस्तर 161.80 फीट है। वहीं आम्बली बांध खतरे के निशान से सिर्फ दो मीटर ही नीचे है, लेकिन फिलहाल ऊपरी क्षेत्र में बारिश कम होने से प्रशासन ने राहत का दम लिया।
Published on:
01 Oct 2018 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
