
chocolate walnut cookies
चॉकलेट अखरोट कुकीज बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। आप चाहें तो इन्हें घर में भी बना सकते हैं और इन्हें स्टोर करके रख सकते हैं। यहां पढ़ें चॉकलेट अखरोट कुकीज की रेसिपी -
सामग्री -
मैदा- 1 कप
पाउडर चीनी/ खांड़- ½ कप
मक्खन- ½ कप
चॉकलेट- ½ कप
अखरोट- 1/4 कप (कटे हुए)
बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
वनीला एसेन्स- 1/4 छोटी चम्मच
विधि -
चॉकलेट ब्लॉक को चाकू या स्क्रेप कर के चिप्स कर लीजिए। किसी बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ मिक्स कर लीजिए और इसे छलनी से २ बार छान लीजिए ताकि ये दोनों आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं।
एक बर्तन में मक्खन और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। साथ ही वनीला एसेन्स डालकर भी मिक्स कर लीजिए। इस मिश्रण में मैदा डालकर मिलाइए। मैदा मिलाने के बाद चॉकलेट डालिए और अच्छी तरह मिलाइए, कुकीज बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।
ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिए, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालकर हाथ से गोल कीजिए और चपटा करके ट्रे में लगाइए, थोड़ी थोड़ी दूरी एक से दूसरी कुकीज के बीच रखते हुए कुकीज को ट्रे में लगाइए। हर एक कुकीज पर ४-६ टुकड़े अखरोट के चिपका दीजिए। ओवन को १८० डिग्री सेन्टीग्रेट पर गरम कीजिए।
ट्रे में लगी हुई कुकीज को बेक करने के लिए ओवन में रखिए। कुकीज को १५ मिनिट तक ओवन में बेक होने दीजिए, ओवन खोलिए, कुकीज को चैक कीजिए, यदि वे कम ब्राउन दिख रही हैं तब उन्हें फिर से २ -३ मिनिट बेक करने रख दीजिए। ये कुकीज ब्राउन हो गई हैं, कुकीज को ओवन से निकालकर ठंडा होने रख दीजिए। क्रिस्पी और टेस्टी चॉकलेट अखरोट कुकीज को दिन में किसी भी समय खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
08 Apr 2018 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमिठाई
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
