8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाश्ते में बच्चों को खिलाएं क्रिस्पी ब्रेड कप्स

बच्चों को न केवल टेस्ट में परफेक्ट बल्कि दिखने में भी टेस्टी व्यंजन पसंद आते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 7 Apr 2018, 5:03 PM IST

crispy bread cups

crispy bread cups

बच्चों को न केवल टेस्ट में परफेक्ट बल्कि दिखने में भी टेस्टी व्यंजन पसंद आते हैं। उन्हें आकर्षित करने के लिए आप क्रिस्पी ब्रेड कप्स बना सकते हैं। यह बहुत ही टेस्टी रेसिपी है। इसमें आप चाहें तो बे्रड कप्स में हैल्दी स्प्राउट्स या स्वीट कॉर्न डाल कर भी सर्व कर सकते हैं। यहां पढ़ें क्रिस्पी ब्रेड कप्स की रेसिपी -

सामग्री -

टोस्ट केसस के लिए
8 बचे हुए गेहूं के ब्रेड स्लाईस
1/2 टी-स्पून लो-फैट मक्ख़न , चुपड़ने के लिए

भरवां मिश्रण के लिए
3/4 कप उबले हुए मीठी मकई के दानें
1 टी-स्पून तेल
1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज
1/4 कप बारीक कटी हुई लाल और हरी शिमला मिर्च
1 1/2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च
1/2 टेबल-स्पून कोर्नफ्लार , 1/2 कप ठंडे लो-फैट दूध , 99.7% वसा मुक्त में घोला हुआ
नमक स्वादअनुसार

विधि -

टोस्ट के लिए
ब्रेड स्लाईस के किनारे निकाल लें। ब्रेड स्लाईस को सूती कपड़े में लपेटकर, स्टीमर में 4 से 5 मिनट के लिए स्टीम कर लें।

ब्रेड स्लाईस को साफ, सूखी जगह पर रखकर बेलन से हल्के हाथों बेल लें। मफिन ट्रे को लो-फॅट मक्ख़न से चुपड़ लें। रोल किए हुए ब्रेड स्लाईस को चुपड़ी हुई मफिन ट्रे के सांचों में रखकर, पहले से गरम अवन में 200°c (400°f) के तापमान पर १५ मिनट या ब्रेड के करारे होने तक बेक करन लें। एक तरफ रख दें।

भरवां मिश्रण के लिए
एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, प्याज डालकर, मध्यम आंच पर 30 सेकन्ड या उनके पार्दर्शी होने तक भून लें। शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर, मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए भून लें।

मकई, कोर्नफ्लार-दूध का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर 1 मिनट या मिश्रण के गाढ़ा होने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें। मिश्रण को 8 बराबर भाग में बांटकर एक तरफ रख दें। प्रत्येक टोस्ट किए हुए ब्रेड केस पर भरवां मिश्रण के एक भाग को रखें। तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।