31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोटीन और आयरन की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये चीज

सर्दियों में खजूर और ड्राई फ्रूट्स खाने से सर्दी का असर शरीर पर कम हो जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 30 Dec 2017, 4:39 PM IST

Khajur dryfruit barfi

Khajur dryfruit barfi

सर्दियों में खजूर और ड्राई फ्रूट्स खाने से सर्दी का असर शरीर पर कम हो जाता है। वहीं यह सब चीजें प्रोटीन, आयरन और फाइबर में भी भरपूर होती हैं। ऐसे में अगर आपको शरीर में खून की कमी पूरी करनी है तो आप खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी खा सकते हैं। यहां पढ़ें खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी की रेसिपी -

सामग्री -

खजूर - 2 कप (400 ग्राम)
अखरोट - 1/2 कप (50 ग्राम)
काजू - 1/2 कप (50 ग्राम)
बादाम - 1/2 कप (50 ग्राम )
सूखा पका नारियल - 1/2 कप (25 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
पिस्ते - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
चिरोंजी - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
खसखस - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
जायफल - 1
छोटी इलाइची - 6-7
देशी घी - 2 टेबल स्पून

विधि -

खजूर को छोटा छोटा काट लीजिए और बीज अलग निकाल दीजिए, सारे खजूर बीज निकाल कर काट कर तैयार कर लीजिए। काजू के ७-८ टुकड़े करते हुए काट लीजिए। बादाम के भी ७-८ टुकड़े करते हुए काट लीजिए। अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिए। पिस्ते को पतले लम्बे टुकड़ों में काट कर अलग रख लीजिए। छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिए, और जायफल के साथ में कूट कर पाउडर बना लीजिए।

पैन गरम कीजिए, गरम पैन में काजू, बादाम और अखरोट के टुकड़े डालिए और धीमी आग पर लगातार चलाते हुए २-३ मिनिट तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिए। कढ़ाई में घी डालकर मेल्ट होने दीजिए, अब खसखस डालिए और लगातार चलाते हुए २ मिनिट हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिए, गैस धीमी रखिए। अब नटमेग और इलाइची का पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए, खजूर के टुकड़े, ड्राई फ्रूट के टुकड़े डालिए, नारियल डालिए, चिरोंजी डालकर सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिए।

मिश्रण को कढ़ाई से प्लेट या प्याले में निकाल लीजिए, ताकि ये जल्दी ठंडा हो जाए। हाथ पर थोड़ा घी लगाकर हाथ को चिकना कीजिए, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइए और दबा दबा कर बेलनाकार रोल बना लीजिए। किसी प्लेट में कटे पिस्ते डालिए और रोल को पिस्ते के ऊपर रखकर लपेट लीजिए, पिस्ते ऊपर दिखते हुए बहुत अच्छे लगेंगे। इतने मिश्रण से ५-६ रोल बना लीजिए। एक रोल उठाकर फॉइल में टाइट करते हुए लपेट लीजिए, फॉइल के दोंनो किनारे भी अच्छी तरह बन्द कर दीजिए। सारे रोल इसी प्रकार फॉइल में लपेट कर तैयार कर लीजिए। अब ये रोल २ घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये, ये सैट हो जाएंगे।

फ्रिज से रोल निकालिए, एक रोल उठाइए, फॉइल को खोल कर निकाल दीजिए, सैट हुए रोल से आधा सेमी. मोटे गोल टुकड़े काट कर प्लेट में रख लीजिए। सारे रोल को इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिए

खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी तैयार है, ३ - ४ घंटे तक इसे एसे ही प्लेट में खुला छोड़ दीजिए, बर्फी थोड़ी खुश्क हो जाएगी, बर्फी को कन्टेनर में भर कर रख लीजिए और २-३ महिने तक खाते रहिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।