
mango nariyal barfi
फादर्स डे पर अगर आप बाजार से लाया हुआ तोहफा नहीं देना चाहते तो अपने हाथों से उनके लिए कुछ खास पकाएं। यकीन मानें यह उन्हें ज्यादा पसंद आएगा। आपकी मदद के लिए हम आपको टेस्टी मैंगो नारियल बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। मैंगो का सीजन भी है और यह बर्फी बहुत ही टेस्टी भी बनती है। यहां पढ़ें मैंगो नारियल बर्फी की रेसिपी -
सामग्री -
पके आम - 2 (500 ग्राम)
नारियल सूखा पाउडर - 2 कप (200 ग्राम)
चीनी - 1 कप (200 ग्राम)
कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
काजू - 8 से 10 (बारीक कटी हुई)
पिस्ते - 10 से 12 (बारीक कटी हुई)
विधि -
बर्फी के लिए 2 पके हुए आम लीजिए। इसे अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए। आम को छीलकर इसके पल्प को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। आम के टुकड़ों को मिक्सर जार में डाल दीजिए। साथ में कॉर्न फ्लोर और चीनी डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।
पैन को गैस पर रखिए और पैन में नारियल डालकर इसे मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुए अच्छी महक आने तक भून लीजिए। नारियल भूनकर तैयार करने के बाद, इसे अलग प्लेट में निकालकर रख लीजिए।
इसके बाद, आम के पल्प को पैन में डाल दीजिए। आम के पल्प को अच्छा गाढा़ होने और इसका हल्का रंग बदलने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए।
आम का पल्प पककर तैयार होने के बाद, इसमें नारियल पाउडर डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए और मिश्रण को जमने की कंसिस्टेन्सी तक पका लीजिए। गैस मीडियम ही रखिए।
किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिए। जैसे ही मिश्रण अच्छे से गाढ़ा हो जाए, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए। इसे जमाने के लिए घी लगी प्लेट में बर्फी का मिश्रण डालिए और कलछी से एकसार फैला दीजिए, बर्फी के ऊपर कतरे हुए काजू और पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिए तथा बर्फी को जमने रख दीजिए। करीब 1 घंटे में बर्फी जमकर तैयार हो जाती है।
जमी हुई आम नारियल बर्फी को अपने मनपसंद टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए। प्लेट में से बर्फी को अलग करने के लिए प्लेट को हल्की सी गैस की आंच पर रख दीजिए। बर्फी आसानी से निकल जाएगी। बर्फी के टुकड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए। अनोखे जायके से भरपूर आम नारियल की बर्फी को फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिनों तक खा सकते हैं।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
17 Jun 2018 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमिठाई
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
