31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेठे के लड्डू खिला कर दें नए साल की शुभकामनाएं

पेठा बेहद स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इससे बने लड्डू और भी टेस्टी लगते हैं। इन्हें घर में आसानी से बनाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 1 Jan 2018, 10:46 AM IST

pethe ke ladoo

pethe ke ladoo

पेठा बेहद स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इससे बने लड्डू और भी टेस्टी लगते हैं। इन्हें घर में आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप पेठा खा कर बोर हो गए हैं तो बचे हुए पेटे से यह टेस्टी लड्डू बना सकते हैं। यहां पढ़ें पेठे के लड्डू की यमी रेसिपी -

सामग्री -

पेठा - 200 ग्राम
मावा - 200 ग्राम (1 कप)
इलाइची - 4 से 5
पिस्ते - 10 से 12
काजू - 10 से 12
नारियल बुरादा - ⅓ कप

विधि -

पैन में मावा डाल दीजिए और गैस जलाकर मावा को लगातार चलाते हुए मावा का रंग बदलने तथा इससे घी अलग होने तक भून लीजिए। मावा भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और भुने मावा को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडा हो जाए।

इसी बीच, पेठे को एक प्याली में कद्दूकस कर लीजिए। इसके बाद एक-एक करके मेवे काट लीजिए। प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और पिस्तों को बारीक-बारीक पतला काट लीजिए। छोटी इलाइची को भी छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए।

मावा के थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, इसमें कद्दूकस किया हुआ पेठा, काजू और इलाइची पाउडर डाल दीजिए। साथ ही थोड़े से पिस्ते गार्निंशिंग के लिए छोड़कर बाकी पिस्ते भी डाल दीजिए। सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए।

इसके बाद, हाथ में थोड़ा सा मिश्रण लेकर अच्छे से बाइन्ड कीजिए और इसे गोल करते हुए मध्यम साइज का लड्डू बना लीजिए। लड्डू को नारियल के बुरादे से लपेट लीजिए और फिर से हाथों से गोल करके प्लेट में रख दीजिए। सारे लड्डू बिल्कुल इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए।

प्रत्येक लड्डू के ऊपर 1 से 2 पिस्ते लगाकर इनकी गार्निशिंग कर दीजिए। बेहद उम्दा पेठे के लड्डू सर्व करने के लिए तैयार हैं। जितने ये देखने में अच्छे लग रहे हैं, खाने में उससे भी बेहतरीन है। आप इन लड्डुओं को फ्रिज में रखकर 8 से 10 दिन तक खा सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।