17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धेश्वर मंदिर: पेवर ब्लॉक की बनेगी सड़क, मंदिर के कुंड पर लगेंगे फव्वारे

मंत्री यशोधरा राजे की निर्देशानुसार शहर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर का जीणोद्धार कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Gaurav Sen

Dec 23, 2015

शिवपुरी। प्रदेश की वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे की निर्देशानुसार शहर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर का जीणोद्धार कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य के लिए प्रभारी बनाए गए डिप्टी कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने मंगलवार को मंदिर का अवलोकन किया और बताया कि मंदिर का मुख्य द्वार राजस्थानी पत्थर से संवारा जाएगा।

लाल पत्थर से मुख्यद्वार को संजाने के पीछे धार्मिक महत्व बताया जा रहा है। बताया जाता है कि लाल रंग को धार्मिक कर्मों में शुभ माना जाता है, यही कारण है कि मुख्य द्वार को सजाने के लिए विशेष रूप से इस पत्थर का प्रयोग किया जाएगा। छत्री रोड़ से मंदिर तक पेवर ब्लॉक की सड़क बनाई जाएगी ताकि भक्तों को आने जाने में परेशानी न हो। मंदिर प्रांगण में बने कुंड का जीर्णोद्धार का उसमें फव्वारे आदि भी लगाए जाएंगे ताकि उसका सौंदर्य भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करे।

हटाया जाएगा दुकानों का अतिक्रमण
डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय के अनुसार सिद्धेश्वर मंदिर ट्रस्ट की दुकानों में लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा कर, उन्हें किराए पर उठाया जाएगा। दुकानों के किराए की विधिवत वसूली की जाएगी।

दो चरणों में होगा जीर्णोद्धार का काम
डिप्टी कलेक्टर रूपेश उपाध्याय के अनुसार का कहना था कि जीर्णोद्धार का काम दो चरणों मे किया जाएगा, जिसमें मंदिर के सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य पर 25 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी एवं आधुनिकीकरण के काम पर 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। द्वितीय चरण में गर्भ ग्रह का विस्तार, कार्य एवं सौंदर्यकरण, धर्मशाला का जीर्णोद्वार एवं दूसरी मंजिल पर नवीन कक्षों का निर्माण किया जाएगा।