
विश्व नंबर एक पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी जेनिक सिनर ने अपनी लय कायम रखते हुए इटली को डेविस कप के फाइनल में जगह दिला दी। मौजूदा चैंपियन इटली ने मलागा सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दिया। शीर्ष वरीय और दो बार के ग्रैंड स्लेम विजेता सिनर ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर टीम को एकतरफा अंदाज में जीत दिला दी। इससे पहले मातेओ बेरेटिनी ने थनासी कोक्किनाकिस को 6-7, 6-3, 7-5 से हराकर विजयी शुरुआत की थी।
अब फाइनल में इटली का सामना नीदरलैंड्स से होगा। इससे पहले इटली की महिला टेनिस टीम ने बिली जीन किंग कप खिताब जीता था।
Updated on:
25 Nov 2024 09:40 am
Published on:
25 Nov 2024 09:40 am
