scriptजल्द सिनेमाई पर्दें दिखेगी सानिया मिर्जा की कहानी, निजी जीवन और टेनिस करियर पर रहेगा फोकस | ronnie screwvala buys film rights to biopic on tennis star sania-mirza | Patrika News
Tennis News

जल्द सिनेमाई पर्दें दिखेगी सानिया मिर्जा की कहानी, निजी जीवन और टेनिस करियर पर रहेगा फोकस

भारतीय खिलाड़ियों के जीवन पर बनी कई सफल बायोपिक फिल्मों के बाद अब सानिया मिर्जा के जीवन पर भी सिनेमा बनने जा रही है।

नई दिल्लीAug 03, 2018 / 02:58 pm

Prabhanshu Ranjan

saina

जल्द सिनेमाई पर्दे दिखेगी सानिया मिर्जा की कहानी, निजी जीवन और टेनिस करियर पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर जारी है। हाल के कुछ सालों मे एक से बढ़कर एक सुपरहिट बायोपिक फिल्में बनी है। खास बात यह रही है कि बायोपिक फिल्मों में मुख्य रूप से भारतीय खिलाड़ियों के जीवन पर बनी फिल्मों में कमाल का बिजनेस किया है। भाग मिल्खा भाग, महेंद्र सिंह धोनी, एमसी मैरीकॉम, दंगल, सुल्तान भारतीय खिलाड़ियों की जीवनी पर बनी ये कुछ ऐसी बायोपिक फिल्में है, जिन्होंने अच्छा कारोबार किया है। हाल ही में भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी की पर सूरमा नामक फिल्म बनी। सूरमा ने भी ठीक-ठाक बिजनेस किया है। अब खिलाड़ियों के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्मों की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अब भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के जीवन पर फिल्म बनने वाली है।

निजी और टेनिस जीवन को दिखाया जाएगा-
अग्रेंजी न्यूज बेवसाइट मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सानिया मिर्जा की जीवनी पर बनने वाली फिल्म के अधिकार फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्कूवाला ने खरीद लिया है। सानिया मिर्जा के जीवन पर कई फिल्मकार सिनेमा बनाना चाह रहे थे। लेकिन इस फिल्म के राइट्स रॉनी को मिल गए हैं। इस फिल्म में सानिया की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को दिखाया जाएगा। जल्द ही इस फिल्म के लिए डायरेक्टर का चयन कर लिया जाएगा और उसके बाद इसके लिए कास्टिंग शुरू की जाएगी।

महिला टेनिस में भारत की सबसे बड़ी नाम-
सानिया मिर्जा भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी के रूप में भारत की सबसे बड़ी नाम है। सानिया ने सच्चे अर्थों में भारत में न केवल महिला टेनिस को लोकप्रिय बनाया बल्कि अन्य खिलाड़ियों को भी इस खेल में प्रोत्साहित किया। बता दें कि मुंबई में जन्मी सानिया बचपन में ही अपने परिवार के साथ हैदाराबाद चले गए। जहां सानिया ने टेनिस की बनियादी गुणों को सीखती हुई आगे बढ़ी। सानिया ने साल 2003 से उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस का आगाज किया। 2003 में उन्होंने महिलाओं का विम्बलडन डबल्स का टाइटल जीता था। इसके बाद उन्होंने 6 ग्रैंड स्लैम डबल्स के टाइटल जीते हैं। सानिया की इन कामयाबियों के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से कई अहम पुरस्कारें दी गई।

सायना और बिंद्रा पर भी बन रही है फिल्म-
सानिया मिर्जा के अलावा स्टार बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल के जीवन पर भी फिल्म बन रही है। जिसमें सायना का किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही है। साथ ही 10 मीटर एयर प्रिस्टल स्पर्धा में भारत को ओलम्पिक स्वर्ण पदक दिलाने वाले स्टार शूटर अभिनव बिंद्रा के जीवन पर भी फिल्म बन रही है। बिंद्रा की फिल्म में हर्षवर्धन कपूर को बतौर हीरो चुना गया है।

Home / Sports / Tennis News / जल्द सिनेमाई पर्दें दिखेगी सानिया मिर्जा की कहानी, निजी जीवन और टेनिस करियर पर रहेगा फोकस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो