5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंबलडनः उलटफेर का शिकार होकर बाहर हुई नंबर वन एश्ले बार्टी

55वीं रैंक की खिलाड़ी से हारी नंबर वन Ashleigh Barty। एक घंटे 37 मिनट ही कोर्ट पर टिक सकी बार्टी।  
less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Jul 08, 2019

Ashleigh Barty

लंदन।डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

बार्टी को वर्ल्ड रैंकिंग में 55वीं नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी एलिसन रिस्के ने हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

बार्टी को अमेरिका की एलिसन रिस्के ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में 3-6, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। इस मैच में बार्टी ने एक घंटे 37 मिनट तक संघर्ष किया।

क्वार्टर फाइनल में एलिसन का सामना अमेरिका की सेरेना विलियम्स से होगा। सेरेना ने स्पेन की कार्लोस सुआरेज नावोरा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया था।

यूक्रेन की रहने वाली इलिना स्वितोलिना और अमेरिका की सेरेना विलियम्स हालांकि चौथे दौर में जीत के साथ अंतिम-8 में प्रवेश करने में सफल रही हैं।

स्वितोलिना ने क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में स्वितोलिना चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा और चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।