
MINISTER VIRENDRA KHATIK: मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद और केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री वीरेन्द्र खटीक अक्सर अपने अलग व सहज अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। टीकमगढ़ आने पर वो कभी बाजार में स्कूटर चलाते नजर आ जाते हैं तो कभी किसी दुकान पर खड़े होकर लोगों से चर्चा करते हुए। ऐसा ही कुछ रविवार की सुबह हुआ जब मंत्री वीरेन्द्र खटीक सुबह-सुबह मंडी पहुंच गए और खुद अपने हाथों से हरी व ताजी सब्जी तलाशी और फिर इन सब्जियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार एक बार फिर से सब्जी मंडी में खुद सब्जियां तलाशते दिखाई दिए। सुबह से घूमने के बाद वह अपने किसी परिचित के साथ सब्जी मंडी पहुंचे और यहां पर ताजा हरी सब्जी तलाशी। रविवार को दिल्ली जाने के पूर्व उन्हें मंडी पहुंच कर अपनी पसंद की सब्जियां ली। मंत्री ने पहले तो पूरी मंडी का चक्कर लगाया और फिर देशी हरी धनियां, मिर्च के साथ ही हरे टमाटर तलाशते दिखे। इस दौरान उन्हें हरी धनिया तो नहीं मिली लेकिन एक दुकान से उन्हें खुद एक एक छांटकर एक पाव हरी मिर्च खरीदी। इस दौरान वो किसानों से देशी हरे टमाटर भी तलाशते दिखाई दिए।
केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक ने कहा कि वह आज दिल्ली जा रहे है। दिल्ली में मिलने वाली मिर्च एक दम हरी और बहुत तीखी होती है। ऐसे में वह उसका उपयोग नहीं करते है। वह खुद के लिए कम तीखी हरी मिर्च लेकर गए। इसके साथ ही उन्होंने देखी खीरा भी तलाश किया। उनका कहना था कि जो मजा किसान की देशी सब्जी में आता है, वह दिल्ली की सब्जियों में नहीं मिलता है। विदित हो कि डॉ. कुमार टीकमगढ़ में होने पर कई बार सब्जी लेने खुद ही जाते है। इसके पूर्व वह एक बार अचार के लिए नींबू, मिर्च लेने भी गए थे।
Updated on:
21 Jul 2024 07:02 pm
Published on:
21 Jul 2024 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
