6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

450 साल बाद ओरछा में 12 एकड़ में बनेगा भव्य श्रीरामराजा लोक

टीकमगढ़ के ओरछा में भव्य श्रीरामराजा लोक आकार लेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को इसका भूमिपूजन करेंगे। वे ओरछा में श्रीरामराजा मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी के साथ यहां श्रीरामराजा सरकार के आगमन के 450 साल बाद मंदिर की तस्वीर बदल जाएगी।

2 min read
Google source verification
ramrajalok.png

ओरछा में भव्य श्रीरामराजा लोक

टीकमगढ़ के ओरछा में भव्य श्रीरामराजा लोक आकार लेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को इसका भूमिपूजन करेंगे। वे ओरछा में श्रीरामराजा मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी के साथ यहां श्रीरामराजा सरकार के आगमन के 450 साल बाद मंदिर की तस्वीर बदल जाएगी।

भव्य श्रीरामराजा लोक का निर्माण मंदिर परिसर के 12 एकड़ में किया जाएगा। श्रीरामराजा लोक के निर्माण में ओरछा की वास्तुकला और यहां की समृद्ध विरासत को ध्यान में रखकर निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बेहतर खान-पान के लिए फूड पार्क बनाया जाएगा।

श्रीरामराजा लोक का कमलनुमा प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं को भगवान के कमल समान मुख और नेत्रों की याद दिलाएगा। गलियारे में कमल स्तंभ निर्मित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में रामायण से प्रेरित होकर पुष्पक विमान की मूर्ति बनाई जाएगी। दीपमाला का निर्माण किया जाएगा। दीपमाला में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की कथा को चित्रों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

यह लोक 450 साल पूर्व समृद्ध ओरछा की वास्तुकला के अनुरूप बनाया जाएगा। श्रीरामराज लोक को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस लोक में एक बालकांड प्रांगण होगा। इसमें बालकांड से जुड़ी कथाओं के साथ ही रामायण से जुड़ी महत्वपूर्ण कथाओं को प्रदर्शित करते हुए वस्तुओं का उपयोग किया जाएगा। वहीं दूसरे भाग में उत्तरकांड को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें चित्रमय छतरियां बनाई जाएंगी। जिसमें श्रीराम के मुख्य कथानकों का वर्णन किया जाएगा।

श्रीरामराजा मंदिर तक जाने के लिए प्रवेश मंडप में हाथी द्वार मंडप बनाया जाएगा। दो हाथियों के स्तंभ लगाए जाएंगे। प्रवेश द्वारा ओरछा की समृद्ध विरासत और भव्यता को प्रदर्शित करेगा। साथ ही नवकंज लोचन, कंच मुख कर, कंज पद कन्जारूणम स्तुति में वर्णित भगवान के मनोहरी छवि की तर्ज पर कमल नयन के आकार का मुख्य प्रवेश द्वार के शिखर को कमल आकर से सुसज्जित किया जाएगा।

सीएम करेंगे भूमिपूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह 11.30 बजे ओरछा पहुंचेंगे। हैलीपेड से सीधे श्रीरामराजा मंदिर जाएंगे। पूजन के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां श्रीरामराजा लोक के साथ ही नल-जल योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, निवाड़ी के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल होंगे।