28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुंदेलखंड की अयोध्या में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव की तैयारियां, छप गए कार्ड

mp news: 450 साल से चली आ रही श्रीराम-जानकी विवाह की परंपरा, 24 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय महोत्सव...।
less than 1 minute read
Google source verification
orchha

Sri Ram Janaki Marriage Festival

mp news: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित भगवान श्रीराम की नगरी ओरछा में विवाह पंचमी पर श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 24 नवंबर से तीन दिवसीय महोत्सव के कार्ड छप गए हैं। प्रशासन महोत्सव में चारों धाम के साथ ही देश के प्रमुख मंदिरों, प्रदेश के सभी मंत्रियों को न्यौता दे रहा है। हर साल होने वाले श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव में पूरे देश से हजारों-लाखों लोग शामिल होने के लिए ओरछा आते हैं।

देखें वीडियो-

बुंदेलखंड की अयोध्या में 450 साल से चल रही परंपरा

बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव अपने आप में खास है। ठेठ बुंदेली रीति-रिवाज से होने वाले आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ओरछा में श्रीराम-जानकी के विवाद की परंपरा 450 साल से चली आ रही है। इस बार भी प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भंडारे, मंदिर की सजावट व श्रीराम की वर यात्रा की तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई हैं। कार्ड भी छप चुके हैं और डिजिटल युग में श्रीराम-जानकी विवाह का डिजिटल आमंत्रण कार्ड भी बनवाया गया है जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

यह है कार्यक्रम

मंदिर व्यवस्थापक सह तहसीलदार सुनील वाल्मीकि ने बताया 1000 कार्ड छपवाए हैं। डिजिटल भी बनवाया है। 24 नवंबर को मंडप की रस्म के साथ पंगत होगी। 25 को बारात निकलेगी। 26 की सुबह राम कलेवा के साथ आयोजन समाप्त होगा। 23 को गणेश पूजन, भंडारे के लिए भट्टी पूजन होगा। ओरछा मंदिर के पुरोहित आचार्य वीरेंद्र बिदुआ के अनुसार विवाह पंचमी 25 नवंबर को होगी। ऐसे में विवाह कार्यक्रम 25 को ही होंगे।