
tikamgarh loksabha vidhayak mantri buth
टीकमगढ़..टीकमगढ़ लोकसभा के लिए सोमवार ६ मई को हुए मतदान के बाद पिछली लोकसभा में हुए मतदान के रेकॉर्ड टूट गए। २०१४ के मुकाबले २०१९ में लोकसभा क्षेत्र में करीब १७ प्रतिशत अधिक मतदान दर्ज किया गया। जिले के माननीय कहे जाने वाले विधायको,मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियो के साथ दोनो ही प्रमुख दलो के मतदान वाले बूथो के मतदान पर नजर डाले तो टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी के बूथ का पलड़ा भारी है।
जंहा सबसे अधिक ७५.३२ प्रतिशत मतदान किया गया है। संसद पंहुचने के लिए टीकमगढ़ से दावेदारी कर रहीं कांग्रेस प्रत्याशी बूथ पर हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी किरण अहिरवार के बूथ पर ७३.६१ प्रतिशत तो भाजपा प्रत्याशी डॉ वीरेन्द्र कुमार के बूथ पर ६२.७९ प्रतिशत ही मतदान हुआ।
जबकि सबसे कम मतदान अधिकारियो वाले बूथ पर केवल ४८.५३ प्रतिशत ही मतदान हो पाया। खास बात है कि संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओ में सबसे अधिक मतदान का आकंडा प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर की विधानसभा पृथ्वीपुर में रहा।
विधायक के बूथ पर रेकॉर्ड मतदान
टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी के द्वारा नगर के मॉडल बेसिक स्कूल के बूथ नंबर 60 पर मतदान किया गया था। जंहा रेकॉर्ड मतदान ७५.३२ प्रतिशत दर्ज किया गया। खास बात है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी इस बूथ पर सबसे अधिक ८२ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वही पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह के बूथ नंबर 31 पर ६३.६६ प्रतिशत मतदान हुआ।
भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेस रही भारी
लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने नगर के बूथ नंबर ७४ पर मतदान किया था। जंहा ६२.७९ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हांलाकि विधानसभा में भी इस बूथ पर ६४.२२ प्रतिशत मतदान ही हुआ था। वही कांग्रेस प्रत्याशी किरण अहिरवार के पृथ्वीपुर विधानसभा के बूथ नंबर ६५ में ७३.६१ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वही प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के बछौडा स्थित बूथ नंबर १०२ में ६४.०७ प्रतिशत लोगो ने ही मतदान करके मताधिकार का प्रयोग किया।
कलेक्टर के बूथ पर औसत तो अधिकारियो के बूथ पर कम रहा मतदान
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और एसपी अनुराग सुजानिया के बूथ ८५ नंबर रानी अंवतीबाई कन्या महाविद्यालय में ६३.३२ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जबकि जिले के अधिकांश अधिकारियो के मतदान के लिए बनाए गए केन्द्र ७७ में सबसे कम ४८.४३ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जतारा विधायक के बूथ पर निवाडी विधायक से अधिक मतदान
जतारा से विधायक हरिशंकर खटीक का मत खरगापुर विधानसभा के पलेरा नगर के वार्ड 11 के बूथ नंबर 32 पर डाला जाता है। इस बूथ पर रेकॉर्ड मतदान ७१.१६ प्रतिशत दर्ज किया गया। वही निवाड़ी विधायक अनिल जैन के बिनवारा गॉव के बूथ नंबर 162 पर महज ५७.०९ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
Published on:
09 May 2019 01:00 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
