टॉलीवुड

एक्टर रवि तेजा का हुआ एक्सीडेंट, आनन-फानन में हॉस्पिटल में हुई सर्जरी

Ravi Teja Accident: रवि तेजा को लेकर बड़ी खबर आई है। फेमस एक्टर की सर्जरी हुई है। अब उनके फैंस काफी परेशान हैं।

2 min read
Aug 24, 2024
एक्टर रवि तेजा का हुए हादसे का शिकार

Ravi Teja Accident: फेमस एक्टर अक्सर अपनी शानदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, पर इन दिनों रवि तेजा की हालत बेहद खराब है। उनका एक्सीडेंट हो गया है। फिल्म ‘RT75’ की शूटिंग के दौरान उनके हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव आया था। इसके बाद एक्टर ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और दिक्कत बढ़ती गई। ऐसे में उनके दाहिने हाथ में तकलीफ काफी बढ़ गई थी और उन्हें इसके लिए आनन फानन में सर्जरी करानी पड़ी। इस खबर के बाद उनके सभी चाहने वाले परेशान हो रहे हैं। वह चाहते हैं कि उनकी अब हालत कैसी है इसके बारे में जानकारी चाहते हैं।

रवि तेजा का हुआ शूटिंग के दौरान हादसा (Ravi Teja Accident)

रवि तेजा के एक करीबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रवि तेजा को यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सर्जरी हुई। अब डॉक्टर्स ने उन्हें 6 हफ्तों के लिए बेड रेस्ट बताया है। ऐसे में अब रवि तेजा कम से कम 2 महीने किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। वह आराम करने के बाद काम पर लौटेंगे।

रवि तेजा जल्द फिल्म RT75 में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया है। आखिरी बार रवि तेजा फिल्म मिस्टर बच्चन में दिखाई दिए थे। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर पुरी जगन्नाथ की फिल्म डबल आईस्मार्ट से हुई थी। ऐसे में अब उसी दिन रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' शानदार कमाई कर रही है और मिस्टर बच्चन अजय देवगन की फिल्म रेड का तेलुगू रीमेक है।

Updated on:
24 Aug 2024 04:27 pm
Published on:
24 Aug 2024 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर