1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐश्वर्या रजनीकांत शर्म से हो गईं थी लाल, जब धनुष ने उनके लिया किया ये काम

साउथ स्टार धनुष और उनकी वाइफ ऐश्वर्या की शादी टूटने की खबर सभी के लिए हैरानी से भरा हुआ है। उन दोनों की 18 साल की शादीशुदा लाइफ को यूं खत्म होते देख लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इस खबर के फैलने के बाद सोशल मीडिया पर पुराने फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें एक थ्रोबैक वीडियो बेहद खास और भावुक कर देने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 18 Jan 2022, 6:04 PM IST

ऐश्वर्या रजनीकांत शर्म से हो गईं थी लाल, जब धनुष ने उनके लिया किया ये काम

ऐश्वर्या रजनीकांत शर्म से हो गईं थी लाल, जब धनुष ने उनके लिया किया ये काम

ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष की पहली मुलाकात एक थियेटर में हुई थी जहां ऐश्वर्या अपनी बहन सौंदर्या के साथ धनुष की फिल्म देखने पहुंची थीं। ऐश्वर्या ने उनके काम की तारीफ की और उन्हें टच में रहने के लिए भी कहा। बस यहीं से दोनों के मिलने मिलाने का सिलसिला शुरू हुआ था। ऐश्वर्या से उनका मिलना मिलाना भी मीडिया ने नोट किया और खबरें छपने लगीं। धीरे-धीरे ये खबरें रजनीकांत तक भी पहुंचीं तो वो थोड़े परेशान हो गए। देखते ही देखते जल्दबाजी में दोनों का रिश्ता पक्का कर शादी कर दिया गया। 18 नवंबर, 2004 में दोनों ने सात फेरे लिए थे। मगर 18 साल की शादी के बाद अचानक ये रिश्ता टूट गया।

धनुष और ऐश्वर्या के उनके फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं, और दोनों कि कुछ फोटोड और वीडियोज शेयक कर रिश्ता टूटने पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। उनमें से ही एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनुष अपनी वाइफ के लिए एक रोमेंटिक सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं। वीडोयो में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देख कर भावुक हो रहे हैं। वीडियो में धनुष अपने ससुर रजनीकांत की मूवी 'पेट्टा' का गाना गा रहे हैं। अपनी वाइफ के लिए धनुष का जो प्यार दिखाई दे रहा है, वो भावुक कर देने वाला है। रोमांस के साथ वीडियो में क्यूटनेस भी दिखाई दे रही है। धनुष को गाना गाता देख ऐश्वर्या शर्माकर हाथों से अपना मुंह छिपाती दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़े -'मां सीता' ने बालकनी में खड़े होकर दिया पोज, एक यूजर ने कहा - 'आपकी हिम्मत कैसे हुई...'


बता दें धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद सेपरेशन को लेकर जॉइंट अनाउंसमेंट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस सफर में वो राहें अलग कर रहे हैं। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए जिनके साथ वो खुशहाल जिंदगी जी रहे थे लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। इस घोषणा के बाद उनके फैंस दुखी हैं।