4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘RRR’ में एंट्री होते ही डायरेक्टर राजामौली को लेकर आलिया भट्ट बोल गई ऐसा

RRR में आलिया और अजय देवगन के अलावा जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
2 min read
Google source verification
Alia Bhatt

Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आखिरकार 'बाहुबली' डायरेक्टर एस.एस. राजमौली (SS Rajamauli) की फिल्म 'आरआरआर'(RRR) में काम करने के लिए हां कर दी है। इस फिल्म के साथ ही आलिया तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में आलिया ने कहा कि उनकी तमन्ना पूरी हो गई है क्योंकि वह हमेशा 'बाहुबली' सीरीज के फिल्मकार के साथ काम करना चाहती थीं।

आलिया ने गुरुवार को 'फेमिना महाराष्ट्र अचीवर्स अवार्ड 2019' के मौके पर मीडिया से बातचीत की। राजमौली ने इससे पहले कहा था कि इस फिल्म में आलिया और अजय देवगन के अलावा जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य भूमिकाओं में होंगे। आलिया ने कहा, '‘आरआरआर’ का हिस्सा होने के नाते मैं अब इसकी तैयारी कर रही हूं। मैं फिल्म के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं कर सकती क्योंकि मैं नहीं जानती कि मुझे फिल्म के बारे में बात करना है या नहीं। लेकिन..मैं काफी आभारी महसूस कर रही हूं कि मैंने दिल से राजमौली सर के साथ काम करना चाहा था और वह इच्छा पूरी हो गई। इसलिए मैं काफी कृतज्ञ महसूस कर रही हूं।'

उन्होंने कहा, “यह पहली बार है कि मैं दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मैं काफी उत्साहित हूं।' ‘आरआरआर’ दो स्वतंत्रता सेनानियों की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। फिल्म 30 जुलाई, 2020 को तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और अन्य भारतीय भाषाओं में एकसाथ रिलीज होगी।