
priyanka chopra allu arjun
Allu Arjun And Priyanka Chopra: 'जवान' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद डायरेक्टर एटली अब अपने नए प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। वो इस बार 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म A6 बना रहे हैं। इस फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है और इसमें हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को लीड रोल में लेने की तैयारी कर रहे हैं। अभी दोनों के बीच उनके किरदार को लेकर बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी।
बताया जा रहा है कि 'जवान' की तरह इस फिल्म में भी डबल रोल देखने को मिल सकता है। यानी अल्लू अर्जुन दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन और एटली का खास टच होगा।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर की जा सकती है। उनके फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
प्रियंका चोपड़ा इस समय भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो 'बाहुबली' डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में होंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका हाल ही में अमेरिका से हैदराबाद आई थीं। अपने हिस्से की शूटिंग कर वो वापस अमेरिका चली गई हैं।
ये फिल्म भी एक्शन और कहानी के मामले में बहुत खास बताई जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अगले साल थिएटर में रिलीज होगी। इसे अभी SSMB29 कहा जा कहा जा रहा है।
Updated on:
05 Apr 2025 03:14 pm
Published on:
05 Apr 2025 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
