script

बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने साउथ एक्टर विष्णु विशाल के साथ लिए सात फेरे, देखें वेडिंग फोटोज

Published: Apr 23, 2021 11:27:43 am

Submitted by:

Neha Gupta

ज्वाला गुट्टा ने साउथ एक्टर विष्णु विशाल से शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आप भी देखिए ज्वाला की वेडिंग फंक्शन की फोटोज

jwala_gutta7.png

Jwala Gutta and Vishnu Vishal

नई दिल्ली | बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने साउथ एक्टर विष्णु विशाल से 22 अप्रैल को शादी कर ली। दोनों की शादी के फंक्शन की ढेरों फोटोज वायरल हो रही हैं। इससे पहले दोनों मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब छाई रही थीं। सेलेब्स और फैंस दोनों की शादी के लिए लगातार सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। ज्वाला और विष्णु के वेडिंग फंक्शन्स में क्लोज फ्रेंड्स और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। शादी में ज्वाला ग्रीन और रेड कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं तो वहीं विष्णु सफेद रंग के धोती कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

jwala_gutta5.png
ज्वाला और विष्णु की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की ये शादी हैदराबाद में खास मेहमानों की बीच में हुई है। कोरोनावायरस के चलते शादी के फंक्शन को बहुत ही सिंपल रखा गया था।
jwala_gutta1.png
ज्वाला गुट्टा की हल्दी और मेहंदी की फोटोज भी आप देख सकते हैं जिसमें वो बेहद ही खुश नजर आ रही हैं।

jwala_gutta.png
ज्वाला के दोस्त और घरवाले उनपर हल्दी के पानी से भरी हुई बाल्टी उड़ेल रहे हैं। ज्वाला पूरी तरह से पीले रंग में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं।
jwala_gutta2.png

शादी के जोड़े में ज्वाला बेहद ही खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ जूलरी को कैरी किया है। वहीं उनकी मांग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ा भी नजर आ रहा है।

jwala_gutta3.png

ज्वाला ने गुलाबी रंग का लहंगे चोली भी पहना था। इस आउटफिट में ज्वाला बहुत ही सुंदर नजर आ रही थीं। लहंगे के साथ ज्वाला ने हेवी ज्वैलरी पहनी थी।

jwala_gutta4.png

बता दें कि विष्णु विशाल तमिल एक्टर हैं और साल 2011 में रजनी नटराजन से शादी की थी लेकिन दोनों अलग हो गए। वहीं ज्वाला गुट्टा ने बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ सात फेरे लिए थे लेकिन दोनों में किसी कारण से अनबन के चलते तलाक हो गया।

jwala_gutta6.png
https://twitter.com/hashtag/VishnuVishal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो