भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने हाल ही में ऑर्गेनाइज हुए IBFA 2018 अवॉर्ड शो में निरहुआ संग जबरदस्त लटके-झटके दिखाए। इनके इस स्टेज परफॉर्मेंस ने धमाल ही मचा दिया है। यह यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम्रपाली बहुत कम समय में ही काफी ख्याति बटोर चुकी हैं। आज उनकी फैन फॉलोइंग बहुत है, जिससे वह कहीं भी परफॉर्मेंस या इवेंट में शिरकत करने जाती हैं तो बस तहलका मच जाता है।