14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
VIDEO STORY: बाहुबली को पटखनी देने आया कांग्रेस का हल्क, शिवराज को बताया विलेन
Play video

VIDEO STORY: बाहुबली को पटखनी देने आया कांग्रेस का हल्क, शिवराज को बताया विलेन

VIDEO STORY: बाहुबली को पटखनी देने आया कांग्रेस का हल्क, शिवराज को बताया विलेन
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Sep 01, 2018

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्म हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस में वीडियो वार छिड़ गया है। कभी बीजेपी के समर्थन में फिल्मों की तर्ज पर वीडियो जारी किए जाते हैं, तो कभी कांग्रेस के समर्थन करने वाले वीडियो जारी हो जाते हैं। हाल ही में भाजपा ने बाहुबली फिल्म की तर्ज पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें शिवराज सिंह चौहान को बाहुबली दिखाया गया था और वे अपने विरोधियों को परास्त करते हुए नजर आते हैं। भाजपा के इसी बाहुबली को पटकनी देने के लिए अब कांग्रेस के समर्थन में नया वीडियो जारी हो गया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को हल्क के रूप में दिखाया गया है, तो सामने सीएम शिवराज सिंह को विलेन दिखाया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि हल्क कैसे दुश्मन की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

बीजेपी के वीडियो में बाहुबली बने थे शिवराज
तीन दिन पहले ही इस वीडियो में फिल्म बाहुबली की तर्ज पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहुबली के रूप में दिखाया गया था। जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भल्लावदेव बता दिया। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह को भी लड़ते हुए दिखाया गया है। इन दिग्गजों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, समेत राहुल गांधी को भी बताया गया है। इस फिल्म में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को कटप्पा के रूप में दिखाया गया था।