भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की आगामी फिल्म 'दबंग सरकार' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। मूवी के इस ट्रेलर में भोजपुरी की स्टार काजल राघवानी की हॉट अदाएं और खेसारी के दमदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि यह यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते कुछ दिनों पहले खेसारी और काजल की फिल्म 'संघर्ष' सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है।