4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डायन’ बनी मोनालिसा की बोल्ड तस्वीरें हुईं वायरल, 4 नंबर की तस्वीर चौंका देगी

भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ मोनालिसा ने एक कैप्शन भी दिया है...
2 min read
Google source verification
Monalisa

Monalisa

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा इन टीवी शो में एक खौफनाक डायन का किरदार निभा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह काफी बोल्ड अवतार में पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस को खूब पसंद आ रही हैं मोनालिसा की नई तस्वीरें
पिछले 24 घंटे में इन तस्वीरों को 50 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई ये फोटो सात तस्वीरों का अल्बम है जिसमें वह साड़ी पहने काफी खूबसूरत दिख रही है और उनके अंदाज फैंस को काफी लुभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अंग्रेजी में कैप्शन भी लिखा है जिसका मतलब है- हर निर्दोष चेहरे के पीछे कोई ना कोई शरारत छिपी होती है। इसके बाद उन्होंने दिल के कई इमोजी बनाए है।

यूजर ने मोना के कॉफी पीने की इच्छा जताई
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई मोनालिसा की इन तस्वीरों को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उन्हें काफी खूबसूरत बताया है। किसी ने कातिलाना तो किसी ने सुपर करार दिया है। एक यूजर ने उनके साथ एक कप कॉफी पीने की भी इच्छा जताई है। यूजर्स उनकी इन तस्वीरों को लेकर काफी कमेंट कर रहे हैं लेकिन कुछ कमेंट्स मर्यादित नहीं है।

125 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं मोना
गौरतलब है कि मोनालिसा का असली नाम अंतारा विश्वास है लेकिन भोजपुरी फिल्मों में वह मोनालिसा के नाम से जानी जाती हैं। अब तक वह 125 से भी अधिक भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह साल 2016 में मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 10वें संस्करण में नजर आईं थीं।

पहले शेयर कर चुकी हैं बोल्ड तस्वीरें
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हों। वो तो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज देती ही रहती हैं। मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल नागिन में भी काम कर रही है।