5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी के दिल को छू लेने वाले करवा चौथ के गीत, सुन डूब जाएंगे इनमें

इन गानों को सुन वाकई आप इनमें खो जाएंगे। जितनी बेहतरीन इन गानों में आवाज दी गई है उतने ही खूबसूरत इनके बोल भी हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 21, 2018

karwa chauth

karwa chauth

वैसे तो भोजपुरी सिनेमा पर अश्लीलता का दाग लगा है। लेकिन भोजपुरी में सभी दृश्यों और त्योहारों को दिखाने की भी कोशिश कहीं न कहीं हमेशा से ही की जाती रही है। करवा चौथ का त्योहार जल्द ही आने वाला है। तो ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी फिल्मों से करवा चौथ के गीत सुनाने जा रहे हैं। जिसमें करवा चौथ को बखूबी फिल्माया गया है। इन गानों को सुन वाकई आप इनमें खो जाएंगे। जितनी बेहतरीन इन गानों में आवाज दी गई है उतने ही खूबसूरत इनके बोल भी हैं।







'आज करवा चौथ है...'

कल्पना सिंह की खूबसूरत आवाज में भोजपुरी गाना 'आज करवा चौथ है...' बेहद खूबसूरत गीत है। कल्पना अपनी आवाज के कारण जानी जाती हैं। इनकी आवाज सीधे हर किसी के दिल में दस्तक देती है। बहरहाल, 'आज करवा चौथ है..'. गाना भोजपुरी फिल्म 'जीना तेरी गली में' में चिंटू पांडेय और प्रिंयका पंडित पर फिल्माया गया है।







'ओठवा मध के गगरिया...'

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की शख्सियत उनकी आवाज के जादू से है। वह जितने बेहतरीन एक्टर वहीं वे अपनी खूबसूरत गायकी से भी लोगों को दिवाना बना देते हैं। उनकी आवाज में 'ओठवा मध के गगरिया...' गाना काफी सुंदर गीत है। इस गाने में करवा चौथ का सीन फिल्माया गया है, जो काफी बेहतरीन है।







'करवा चौथ के करीले त्योहार...'

भोजपुरी की हॉट केक नाम से मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह पर फिल्माया गया फिल्म 'त्रिशूल' का गाना 'करवा चौथ के करीले त्योहार...' काफी सुंदर गीत है। इसमें उनके अलावा विराज भट्ट हैं। इस गाने को ममता रौत ने गाया है।







'तिरिया के भिरिया रहा...'

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और जुबली स्टार दिनेशलाल यादव (निरहुआ) पर फिल्माया गया गाना 'तिरिया के भिरिया रहा...' बेहद खूबसूरत गीत है। इस गाने कोे निरहुआ और कल्पना ने गाया है। ये गाना फिल्म 'निरहुआ सटल रहे' का है।