
Devara Box Office Prediction
Devara Box Office Prediction: साउथ फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म देवरा से बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म देवरा ने एडवांस बुकिंग के मामले में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। अब फैंस को ये जानने की जिज्ञासा है कि फिल्म देवरा ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है।
फिल्म देवरा ने एडवांस बुकिंग के मामले में धांसू कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म देवरा ने एडवांस बुकिंग के मामले में पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की है। फिल्म देवरा सभी भाषाओं के एडवांस बुकिंग के टिकट मिलाकर 12 लाख 27 हजार 261 टिकट बुक कर चुकी है। फिल्म देवरा के ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो लगभग 100 करोड़ की कमाई हो सकती है। फिल्म देवरा की पहली दिन की कमाई के लिए रिलीज डेट 27 सितंबर की शाम तक की इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म देवरा की कमाई के मामले में अच्छी शुरुआत हो सकती है।
फिल्म देवरा की बात करें तो जान्हवी कपूर ने की साउथ डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आएगें। फिल्म देवरा के ट्रेलर में समुद्र के अंदर खून की लड़ाई को दिखाया गया था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने जूनियर एनटीआर की प्रेमिका का रोल निभाया है। फिल्म देवरा का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था। इसके ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब देखना ये होगा कि फिल्म देवरा के फैंस द्वारा कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ में सैफ अली खान, श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम लीड रोल करते हुए नजर आने वाले हैं।
Updated on:
27 Sep 2024, 9:09 AM IST
Published on:
27 Sep 2024, 9:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.