5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म ‘वडा चेन्नई’ रिलीज के कुछ घंटों बाद ही हुई ऑनलाइन लीक!

'वडा चेन्नई' का बजट 65 करोड़ रुपये है। ऐसे में लीक की वजह से फिल्म को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
2 min read
Google source verification
Dhanush

Dhanush

साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'वडा चेन्नई' 17 अक्टूबर को रिलीज हुई। वहीं रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही उनकी से फिल्म आॅनलाइन लीक के गई। इस फिल्म को पायरेसी वेबसाइट Tamilrockers पर अपलोड कर दिया गया। इस फिल्म को दर्शकों ने आॅनलाइन काफी पसंद किया है। वहीं लीक होने की वजह से फिल्म के बिजनेस पर काफी फर्क पड़ेगा।

फिल्म को पहले दिन मिला अच्छा रिस्पॉन्स:
धनुष की फिल्म 'वडा चेन्नई' ने बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मूवी में चेन्नई की काली दुनिया की सच्चाई के बारे में दिखाया गया है। बता दें कि इस फिल्म में असली लोकेशन का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही गाली गलौज भी काफी है। मूवी के सब्जेक्ट की बात करें तो ये तमिलनाडु की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

कुछ ऐसी है कहानी:
फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये उस दौर की है, जब एमजीआर की मौत हो चुकी थी, राजीव गांधी की हत्या हो चुकी थी और जयललिता सत्ता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं। कहानी कई चरित्रों के सहारे आगे बढ़ती है। सभी कलाकारों ने इसमें बेहतरीन एक्टिंग की है। बता दें कि 'वडा चेन्नई' का बजट 65 करोड़ रुपये है। ऐसे में लीक की वजह से फिल्म को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।







मूवी के स्टारकास्ट:
धनुष की फिल्म 'वडा चेन्नई' के डायरेक्टर वेत्री मारन हैं। इस फिल्म को धनुष का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है और इसे पूरा करने में तीन साल का वक्त लगा है। फिल्म में अमीर, एंड्रिया जेरेमिह, किशोर, पवन आदि कलाकारों ने भी काम किया है। यह फिल्म एक गैंगस्टर की जिंदगी पर आधारित है।