5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कांतारा’ के बारे में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? ऋषभ शेट्टी ने किया खुलासा

PM Modi on 'Kantara': 'कांतारा' के साथ ऋषभ शेट्टी रातोंरात एक ब्रांड और पैन-इंडिया स्टार बने ऋषभ शेट्टी ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को शेयर किया है। ऋषभ ने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने उनकी फिल्म 'कांतारा' के बारे में क्या कहा है। बता दें, कम बजट वाली 'कंतारा' ने रिलीज के बाद दुनियाभर में हलचल पैदा कर दी थी।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 14, 2023

Director Rishab Shetty tells about What Prime Minister Narendra Modi Said About Film 'Kantara'

Director Rishab Shetty tells about What Prime Minister Narendra Modi Said About Film 'Kantara'

pm modi on 'Kantara': साल 2022 कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी लकी रहा। पिछले साल फिल्म 'केजीएफ 2' और 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। साथ ही इन फिल्मों ने दुनिया को कन्नड़ सिनेमा की पहचान भी दिलाई। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म 'कांतारा' की तारीफ की थी। अब देश के प्रधानमंत्री ने भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स से मिलकर उनकी फिल्मों की तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कर्नाटक के दौरे के दौरान कन्नड स्टार यश, ऋषभ शेट्टी, अश्विनी पुनीत राजकुमार और विजय किरागंदूर से भी मुलाकात की।


कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पीएम ने की बात


इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री और कन्नड़ कलाकारों के बीच काफी चर्चा और बातचीत हुई। फिल्म 'कांतारा' के एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने कहा, "यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मैं प्रधानमंत्री को महानायक मानता हूं। उन्हें भी हमसे मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने इस बारे में भी पूछा की कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में क्या चल रह और फिल्म इंडस्ट्री में किन चीजों की अभी भी आवश्यक्ता है।"

यह भी पढ़ें: इस एक्टर ने किया खुलासा, मोदी जी के वजह से हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की बम्पर एडवांस बुकिंग!


ऋषभ ने जताई खुशी


ऋषभ ने इस बात की भी खुशी जताई कि प्रधानमंत्री फिल्म 'कांतारा' के बारे में भी जानते थे। बता दें, फिल्म 'कांतारा' लोक कला के बारे में चित्रित की गई फिल्म है। इस फिल्म ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की थी। ऋषभ ने कहा, पीएम मोदी से कई बार 'कांतारा' शब्द सुनकर मुझे भी बहुत अच्छा लगा।" ऋषभ का यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।


कन्नड़ सिनेमा के विकास में मदद करगें पीएम


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड फिल्म के कलाकारों के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, राज्य में सिनेमाघरों की संख्या, फिल्मों का प्रभाव और इससे अर्थव्यवस्था को कैसे बढ़ावा मिल सकता है जैसे विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सभी से ये भी वादा किया है कि उनकी सरकार कन्नड़ सिनेमा के विकास के लिए हर संभव मदद करेगी।

यह भी पढ़ें: 'केजीएफ' स्टार यश और 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी से मिले पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा