
Titliaan Song released
नई दिल्ली | पंजाबी सिंगर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu Song) और एक्ट्रेस सरगुन मेहता का नया गाना तितलियां रिलीज (Titliaan Music Video) हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। सरगुन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। लेकिन उनका और हार्डी संधू का साथ में ये पहला म्यूजिक वीडियो है। तितलियां एक सैड लव सॉन्ग है जिसे यूट्यूब पर अब तक 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना नंबर 2 ट्रेंडिग पर चल रहा है। इस गाने के लिरिक्स और पिक्चराइजेशन खूब पसंद किया जा रहा है।
सरगुन पहले भी पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और सभी बेहद हिट साबित हुए हैं। एक बार फिर वो नए अंदाज में नजर आई हैं। सरगुन और हार्डी की जोड़ी दोनों के फैंस को खूब पसंद आ रही है। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। तितलियां सॉन्ग के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। वहीं सिंगर अफसाना खान ने इसे गाया है। गाने का नया कॉन्सेप्ट डायरेक्टर अरविंद खैरा लेकर आए हैं। उन्होंने ही इस सॉन्ग को डायरेक्ट किया है। गाने में हार्डी सिंधू और सरगुन मेहता के लुक को बेहद डार्क रखा गया है।
सरगुन के फैंस उनके गाने के आउट होने की जानकारी देते हुए इसे खूब शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने अपने ट्विटर पर सरगुन का बिहाइन्ड द सीन वीडियो शेयर किया है। सरगुन वीडियो में डांस के स्टेप प्रेक्टिस करती नजर आ रही हैं। सरगुन ने इस गाने के लुक के अपने फोटोज भी शेयर किए हैं। जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Published on:
10 Nov 2020 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
