
Jhanvi Kapoor Sridevi
बालीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor हिंदी सिंनेमा के बाद अब साउथ में भी डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'पिंक' का तमिल रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कैमियो करती नजर आ सकती हैं। 'पिंक' में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तमिल फिल्म को एच विनोद निर्देशित करेंगे और अमिताभ बच्चन वाला रोल दक्षिण भारतीय स्टार Ajith Kumar निभाएंगे।
फिल्म में तापसी पन्नू वाली भूमिका Shraddha Srinath निभाने जा रही हैं। अभी इस फिल्म की फाइनल कास्ट पर काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि जाह्नवी 'पिंक' के तमिल रीमेक में कैमियो रोल में होंगी। जाह्नवी को फिल्म में लेने के लिए स्क्रिप्ट में फाइनल चेंज कर रहे हैं। इससे पहले ऐसी खबर भी सामने आई थी कि इस फिल्म में विद्या बालन भी नजर आएंगी और रीमेक में वह अजित कुमार के ऑपोजिट दिखाई देंगी।
मार्च महीने में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और इसे इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। अपनी मौत से पहले श्रीदेवी की यह ख्वाहिश थी कि उनके पति के किसी प्रोडक्शन में अजित कुमार काम करें। अब लगता है कि श्रीदेवी की यह इच्छा भी पूरी होने जा रही है।
Updated on:
08 Feb 2019 11:10 am
Published on:
07 Feb 2019 03:16 pm
