
Kantara 2: फिल्म ‘कंतारा’ का सीक्वल 'कंतारा 2' जल्द आ रहा है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, लेकिन हर रोज इस फिल्म के सेट पर हादसे हो रहे हैं। पिछले दिन ही सेट पर मिमिक्री आर्टिस्ट को शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। इससे पहले भी एक आर्टिस्ट की मौत सेट पर हुई थी। वहीं कुछ रोज पहले 30 लोगों से भरी बस का एक्सीडेंट हो गया था। एक बार फिर कंतारा 2 की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ 30 क्र मेंबर्स से भरी नाव पलक गई और लोगों की जान खतरे में पड़ गई। इस नाव में एक्टर ऋषभ शेट्टी भी थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें, कंतारा 2’ की शूटिंग शिवमोगा जिले के मस्ती कट्टे क्षेत्र के मणि जलाशय में हो रही थी। एक सीन शूट करना था। उसी दौरान एक नाव में सवार ऋषभ शेट्टी समेत 30 लोग पानी में गिर गए। नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हालांकि, सभी लोग ठीक हैं और किसी के भी चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है। एक्टर समेत 30 क्रू मेंम्बर्स को सही सलामत बाहर निकाला गया है और सभी लोग का मेडिकल चेकअप दिया गया।
नाव पलटने में लोग तो सुरक्षित हैं लेकिन घटना के दौरान महंगा कैमरा उपकरण और अन्य शूटिंग गियर पानी में बह गया। पुलिस का कहना है कि एक बड़ी ट्रेजेडी होते-होते टली है। कैमरा के अलावा कौन-कौन सा सामान गायब है ये अभी पूरे तरीके से पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ क्रू मेंबर ने बताया, “पानी कम था, इसलिए सब बच निकले। हमें लगता है कि देव आत्माओं ने आशीर्वाद दिया।”
फिल्म कंतारा 2 की रिलीज की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म इसी साल यानी 2 अक्टूबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी है, जिसे लेकर फैंस काफी खुश हैं, लेकिन अगर शूटिंग सेट पर ऐसे ही हादसे होते रहे तो फिल्म रिलीज में देरी हो सकती है।
Updated on:
16 Jun 2025, 8:08 AM IST
Published on:
16 Jun 2025, 8:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.