Kannada Actor Chetan Kumar Arrested: चेतन अहिंसा के नाम से मशहूर कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को हिंदुत्व को लेकर की गई टिप्पणी वाला ट्वीट वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि 'हिंदुत्व झूठ पर बना है'।
Kannada Actor Chetan Kumar Arrested: एक्टर चेतन कुमार अहिंसा की गिनती कन्नड़ भाषा फिल्म के बड़े एक्टरों में की जाती है। वह अकसर अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं को किसी और परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह हमेशा फिल्मों के साथ-साथ विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच चेतन कुमार को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने हिंदू धर्म के खिलाफ एक विवादित ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अपने ट्वीट में चेतन कुमार ने कहा कि हिंदू धर्म का अस्तित्व झूठ है। एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदू धर्म को लेकर चेतन ने कही ये बात
सोमवार, 20 मार्च को चेतन कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हिंदू धर्म को लेकर एक विवादित ट्वीट पोस्ट किया। अपने ट्वीट में चेतन ने कहा है कि हिंदू धर्म झूठ फैलाने वाला धर्म है। इस ट्वीट में चेतन कुमार ने लिखा, "हिंदू धर्म झूठ पर आधारित है। सावरकर: भारतीय राष्ट्र की शुरुआत तब हुई जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौट आए– असत्य, 1992: बाबरी मस्जिद राम की जन्मभूमि है– एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं– झूठ, हिंदू धर्म को सच्चाई से हराया जा सकता है– सच्चाई का मतलब समानता है।"
पहले भी विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे हैं चेतन
एक्टर को अब बेंगलुरु की शेषाद्रिपुरम पुलिस ने हिंदू धर्म के खिलाफ इस तरह के विवादित शब्दों को ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चेतन कुमार पहले भी इस तरह के विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'कांतारा' में 'भूत कोला' परंपरा के बारे में बयान दिया था। उस बयान पर आपत्ति दर्ज की गई है। चेतन के खिलाफ एक हिंदू संगठन ने शिकायत दर्ज कराई थी।
ऋषभ शेट्टी की कांतारा को लेकर चेतन ने कही थी ये बात
चेतन ने 'कांतारा' के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी के बयान पर रिएक्शन दिया था। इस पर उन्होंने कहा था, ''भूत कोला परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है। यह प्रथा हिंदू धर्म के अस्तित्व से पहले शुरू हुई थी। तो जैसे हिंदू भाषा किसी पर थोपी नहीं जा सकती, इसी तरह हिंदुत्व किसी पर थोपा नहीं जा सकता। भूत कोला देश के मूल निवासियों की एक परंपरा है। वह हिंदू धर्म में नहीं आएंगी।" अब इस नए विवादित ट्वीट के मामले में चेतन कुमार अहिंसा के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी यह जल्द ही स्पष्ट हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता जूनियर एनटीआर का बड़ा फैसला, कहा- फिल्में करना बंद कर दूंगा...