5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार, बीजेपी से उम्मीदवार, नहीं दे पा रहे अखिलेश को टक्कर, हार की कगार पर!

भाजपा का पूर्वांचल में निरहुआ की लोकप्रियता को भुनाने के लिए लिया गया यह फैसला गलत साबित होता दिख रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Dinesh lal and Akhilesh yadav

Dinesh lal and Akhilesh yadav

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आज आने हैं। लगभग सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश की सीटों पर भी रुझान आ चुके हैं। वैसे तो परिणामों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। लेकिन बीजेपी उम्मीदवार और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हारते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि 'निरहुआ' को भाजपा ने आजमगढ़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेख यादव के खिलाफ मैदान में उतारा। अब चुनावी नतीजों में वह अखिलेश यादव से पीछे चल रहे हैं। ऐसे में उनकी हार तय मानी जा रही है। भाजपा का पूर्वांचल में निरहुआ की लोकप्रियता को भुनाने के लिए लिया गया यह फैसला गलत साबित होता दिख रहा है।

बता दें कि निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। इतना ही नहीं उनके गाने भी सुपरहिट होते हैं। लोकप्रियता के चलते वे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ में भी नजर आए थे। वर्ष 2003 में दिनेश लाल यादव के म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसी से उनका नाम निरहुआ पड़ गया