फैंस शफी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन पर फेमस साउथ इंडियन एक्टर विक्रम और पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी शोक व्यक्त किया है। शफी मशहूर राइटर और डायरेक्टर रफी के छोटे भाई थे। उन्होंने मायावी, लॉलीपॉप, चट्टम्बिनाडु और मैरीकोंड्रू कुंजाडु जैसी मूवीज बनाई थी। कॉमेडी में उनका कोई सानी न था।