राजपाल यादव ने इसकी शिकायत अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में की थी। इसके बाद उनका एक ऑडियो सामने आया था। इसमें राजपाल यादव ने कहा-"मैंने साइबर क्राइम विभाग और पुलिस दोनों को सूचित कर दिया है और उसके बाद मैंने उनसे बात नहीं की है। मैं एक एक्टर हूं और एक्टिंग में मैं अपने काम के जरिए हर उम्र के लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश करता हूं, चाहे वो युवा हों या बूढ़े। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। इस मामले में जो कुछ भी कहना है, वो एजेंसियां करेंगी।"