scriptबेडरूम में मृ त मिली 28 साल की फेमस फिल्म प्रोड्यूसर, मौत पर गहराया रहस्य | Malayalam filmmaker Nayana Sooryan dead | Patrika News

बेडरूम में मृ त मिली 28 साल की फेमस फिल्म प्रोड्यूसर, मौत पर गहराया रहस्य

locationमुंबईPublished: Feb 26, 2019 09:43:25 am

Submitted by:

Preeti Khushwaha

डुप्लीकेट चाभी से फ्लैट का दरवाजा खोला गया। दरवाजा अंदर से बंद था।

Nayana Sooryan

Nayana Sooryan

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। फेमस मलयालम फिल्म निर्माता Nayana Sooryan सोमवार को तिरूवनंतपुरम में अपने आवास में रविवार को मृत मिलीं। नयना सूयर्न की उम्र 28 साल थी। नयना ने कई बड़े निर्देशकों के साथ बतौर सहायक के तौर पर काम किया है। नयना की मां करुंगापाली में रहती हैं। इसी रविवार को नयना का जन्मदिन था। उनकी मां ने उन्हें विश करने के लिए कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।

Malayalam filmmaker Nayana Sooryan

इसके बाद परेशान होकर नयना की मां ने उनके दोस्तों को फोन किया। लेकिन पता चला कि दोस्तों को भी नयना के बारे में कोई खोज खबर नहीं थी। इसे बाद नयना की मां और उनके दोस्त घबरा कर उनके फ्लैट पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने डुप्लीकेट चाभी से फ्लैट का दरवाजा खोला गया। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद बेडरूम का दरवाजा तोड़ा गया जहां नयना बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थीं। इसके बाद उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्डरों ने नयना को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुमान के मुताबिक नयना की मौत रविवार सुबह हुई थी।

 

Nayana Sooryan

फिलहाल उनकी मौत के पीछे की असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। खबरों की मानें तो नयना का ब्लड शुगर लेवल काफी कम था जिसे डॉक्टरों ने उनकी मौत की संभावित वजहों में से एक बताया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो