
Biju Narayanan
मलयालम गायक बिजू नारायणन की पत्नी श्रीलेथा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 44 वर्ष की थी। श्रीलथा को कैंसर हो गया था और उसी का इलाज चल रहा था। यह खबर सामने आने के बाद गायक के फैंस सदमें में है। बीजू और श्रीलता महाराजा कॉलेज, एर्नाकुलम में सहपाठी थे। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे के प्यार प्यार हो गया था।
इसके बाद दोनों 23 जनवरी, 1998 को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े की शादी को 21 साल हो गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलथा का आज शाम साढ़े सात बजे केरल के कलामासेरी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि बिजू और श्रीलेथा के दो बेटे हैं- सिद्धार्थ और सूर्या। एक ने कानून की पढ़ाई करने के बाद अब वह डीजे है और दूसरा अभी भी स्कूल में है। बीजू ने अपने सिंगिंग कॅरियर की शुरुआत 'पथिक वेलुप्पिनु' फिल्म के गीत 'वेंकलम' से की थी। यह फिल्म् 1993 में रिलीज हुई थी। उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं में 400 से अधिक गाने गाए हैं।
Published on:
13 Aug 2019 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
