
nirahua And Anjana
भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री अंजना सिंह की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। आखिरी बार इस जोड़ी ने फिल्म जिगर से बॉक्स ऑफिस से धमाल मचाया था। अब दोनों स्टार्स को एक साथ फिल्म 'लव यू सांवरिया' में देखा जाएगा। अंजना सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हॉट केक के नाम से भी जाना जाता है।
'लव यू सांवरिया' में आएंगे नजर
एक दर्जन भोजपुरी फिल्मों में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर फिल्म 'लव यू सांवरिया' में इनके साथ नजर आएंगी। निर्माता राजेश गुप्ता और निर्देशक अजीत श्रीवास्तव की इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों बिहार और उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं। अंजना ने एक इंटरव्यू में बताया, ''लव यू सांवरिया' एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है लेकिन इसमें एक्शन, इमोशन और मनोरंजन का भी भरपूर तड़का है।'
इन फिल्मों में आ चुकी नजर
आपको बता दें की निरहुआ के साथ अंजना सिंह कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी हैं। इनमें 'जिगर' , 'हथकड़ी', 'दूध का कर्ज', 'एक बिहारी सौ पे भारी', 'वर्दी वाला गुंडा', 'मोकामा जीरो किलोमीटर', 'बेटा' जैसी हिट फिल्में शामिल है। इसके अलावा अगर निरहुआ कि फिल्म की बात की जाए तो वह आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म निरहुआ चलल लंदन में दिखेंगे। लेकिन इसके बाद अब सबकी नजर निरहुआ और अंजना की जोड़ी पर टिकी है। अब ऐसे में देखना ये होगा कि क्या ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धमाल मचाने में कामयाब होती है।?
Published on:
25 Sept 2018 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
