27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने एक्टर पर लगाए नाजायज संबंधों के आरोप, कुरान पर हाथ रख अभिनेता ने दिया ये जवाब

दोनों ने तलाक के लिए सहमति कर ली थी। इसी बीच पत्नी गर्भवती हो गई। बाद में तलाक का विचार त्याग दिया।

2 min read
Google source verification
Pakistani Actor

Pakistani Actor

मुंबई। एक एक्टर पर उसकी पत्नी ने दूसरी महिलाओं से नाजायज संबंधों होने का आरोप लगाया है। पत्नी ने दावा किया है कि उसने अभिनेता को रंगे हाथों पकड़ा है। इसके जवाब में एक्टर ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें कुरान हाथ में रखकर अपना पक्ष रखा और सवालों के जवाब दिए।

यहां बात पाकिस्तान के एक्टर मोहसिन अब्बास हैदर की हो रही है। उनकी पत्नी ने एक फेसबुक पोस्ट कर मोहसिन पर दूसरी महिलाओं के साथ नाजायज संबंध होने के आरोप लगाए हैं। मोहसिन की पत्नी फातिमा सोहेल ने अपनी पोस्ट में कहा है कि जब वह अस्पताल में प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी तब मोहसिन दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था।

इन आरोपों का जवाब देने के लिए मोहसिन ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। इस दौरान मोहसिन कुरान हाथ में लेकर आए। पूरे समय उनका एक हाथ कुरान पर ही रहा। उनका कहना था कि शादी होने के साथ ही उनकी पत्नी से अनबन होना शुरू हो गई थी। दोनों ने तलाक के लिए सहमति कर ली थी। इसी बीच पत्नी गर्भवती हो गई। बाद में तलाक का विचार त्याग दिया। बच्चा होने के बाद भी हालात ठीक नहीं हुए। इस कारण अब कानून और मजहब के अनुसार दूसरी शादी करना चाहता हूं। लेकिन फातिमा ना तो तलाक ले रही हैं और ना ही उनके साथ रह रही हैं।

मोहसिन का आरोप है कि फातिमा उन्हें फंसाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र कर रही है। उनका कहना है कि फातिमा के पास उनके सोशल अकाउंट के पासवर्ड हैं और उनकी तरफ से जवाब भी वही दे रही हैं।

फिलहाल मोहसनि और फातिमा के तलाक का मामला पेचीदा होता जा रहा है। दोनों ओर से आरोपों की झड़ी लगाई जा रही है।