
parineeti chopra in rajamouli next movie rrr
एस. एस राजामौली देश के सबसे बड़े फिल्म निर्देशकों में शुमार किए जाते हैं। उनकी पिछली फिल्म 'बाहुबली' ने विश्वभर में जबरदस्त कमाई की थी। अब उनका एक और बहुभाषीय मेगा प्रोजेक्ट 'आरआरआर'सुर्खियों में है। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी। फिल्म में तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैें। अब तक मूवी की लीड एक्ट्रेस को लेकर संस्पेंस बरकरार था जो अब खत्म हो गया है। खबरें हैं कि राजामौली की इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा का नाम फाइनल कर लिया गया है।
राजामौली ने बनाया मन
फिल्म में परिणीति चोपड़ा का रोल कैसा होगा इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म के निर्देशक राजामौली ने परिणीति चोपड़ा को 'आरआरआर' के लिए साइन करने का मन बना लिया है। मीडिया रिपोटर््स के मुताबिक परिणीति ने फिल्म में काम करने के लिए भारी फीस की मांग की है जिसे लेकर एक्ट्रेस और मेकर्स में बातचीत चल रही है। हालांकि, इन खबरों की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दूसरे शेड््यूल की शुरू हुई शूटिंग
फिल्म का पहला शेड्यूल पिछले साल नवंबर में शूट किया गया था। अब पूरी यूनिट ने अपने दूसरे शेड्यूल का काम शुरू कर दिया है। ÓआरआरआरÓ की शूटिंग नवंबर में प्रभास, राणा दग्गुबती, कल्याण राम, कोराताला शिवा, बोयापति श्रीनू, वामशी पेडिपल्ली, वेंकी एटलुरी, सुरेश बाबू, अल्लू अरविंद, शोबु यारलागड्डा, केएल नारायण और श्याम प्रसाद रेड्डी जैसे कलाकारों की उपस्थिति में शुरू हुई थी। 'आरआरआरÓ का बजट तकरीबन ३०० करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
वर्कफ्रंट
वहीं परिणीति चोपड़ा की बात करें तो जहां पिछले साल एक्ट्रेस 'नमस्ते इंग्लैंड' में नजर आई थीं। वहीं इस साल वह 'संदीप और पिंकी फरार', 'जबरिया जोड़ी' और 'केसरी' में नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब परिणीति को साउथ की कोई फिल्म ऑफर हुई है। बताया जाता है कि उन्हें महेश बाबू की फिल्म 'स्पाइडर' के लिए भी अप्रोच किया गया था। लेकिन इसे लेकर परिणीति ने हामी नहीं भरी। जिसके बाद मेकर्स ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत को कॉस्ट किया।
Published on:
27 Jan 2019 07:26 pm
