
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी
Pushpa Release Date: साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई भी की थी। अल्लू अर्जुन का लुक हो या फिर फिल्म के डायलॉग्स सब खूब पॉपुलर हुए थे। इस फिल्म में पुष्पा का किरदार किसी और ने नहीं ब्लकि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने निभाया था। बता दे, काफी समय से फिल्म की रिलीज को लेकर अनोखा बज बना हुआ था। पु्ष्पा फिल्म के फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी को देखते हुए सोमवार 11 सितंबर को मेकर्स ने फैंस को अनोखा तोहफा दिया है। मूवी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। अल्लू अर्जुन ने इंट्रेस्टिंग पोस्टर के साथ पुष्पा 2 का माहौल बना दिया है। चलिए बताते हैं कि ये पुष्पा 2 द रूल कब रिलीज होगी...
इस बड़े दिन होगी पुष्पा 2 की थिएट्रस में एंट्री (Allu Arjun Movie Pushpa 2 Release Date)
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनकी ये फिल्म कब आएगी। बता दें, 'पुष्पा 2 द रुल' 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। यानी अल्लू अर्जुन एक बार फिर से पुष्पा बनकर पर्दे पर छाएंगे। बता दें, एक बार फिरल साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बार फिर क्लैश होने जा रहा है। पुष्पा 2 के साथ एक और मच अवेटेड फिल्म रिलीज हो रही है। जो कि अजय देवगन की मूवी का सीक्वल है। इन दोनों के अलावा कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की भी रिलीज डेट 2024 का स्वतंत्रा दिवस बताई जा रही है। हालांकि यह अभी कन्फर्म नहीं है।
पुष्पा 2 के पोस्टर से दर्शकों के मन में मची खलबली (Pushpa 2 The Rule Movie Release On 15 August)
साल 2023 में दर्शक अपने पसंदीदा स्टार्स के लिए दिल खोलकर बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा लुटा रहे हैं। अब 2024 तक उन्हें कई बार सिनेमाहॉल्स में सीटियां बजाने का मौका मिलेगा। कई जबरदस्त फिल्में और कुछ के सीक्वल्स की रिलीज डेट्स सामने आ रही हैं। अब अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। इसके साथ एक बॉलीवुड क्लैश भी है। अल्लू अर्जुन ने ज्यादा कुछ न लिखते हुए ट्वीट किया है, 15 अगस्त 2024 हैशटैग है पुष्पा2 द रूल। साथ में पोस्टर है जिसमें अल्लू अर्जुन का सोने के ब्रेसलेट्स और अंगूठियों से सजा हाथा है। सबसे छोटी उंगली पर रेड नेलपेंट दिख रहा है और उंगलियों पर खून के छींटे भी हैं।
थिएटर्स पर जनकर आएंगे दर्शक, दिखेगी शानदार टक्कर (Fahad Faasil and Sukumar)
अगर हम पुष्पा 2 के साथ बॉलीवुड क्लैश की बात करें तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन भी 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। इस अगर दोनों में से किसी ने डेट आगे-पीछे नहीं की तो हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा वाला क्लैश देखने को मिलेगा। sacnilk के ट्वीट पर कुछ दर्शकों ने कमेंट्स किए हैं कि अजय देवगन अपनी फिल्म की डेट नहीं बदलते तो कुछ लिख रहे हैं कि इसमें अजय देवगन का ही नुकसान होगा, तो अब देखनै होगा कि कौन सी फिल्म में क्या बदलाव होते है।
Published on:
11 Sept 2023 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
